फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में हादसा: फोरलेन पर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली में भिड़ी रोडवेज बस, 18 घायल

Thu, 30 Mar 2023 10:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।

सार

रामनवमी पर रोडवेज बस गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। छावनी कस्बे के पास गन्ना लादकर मसौधा चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से बस पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा व दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण यात्री बाहर नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन
बस्ती में हादसा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर जिले के छावनी कस्बे में बृहस्पतिवार की भोर करीब सवा पांच बजे गन्ना लदी ट्रॉली में रोडवेज बस पीछे से जा टकराई। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन यात्री घायल हुए हैं।

विज्ञापन


रामनवमी पर रोडवेज बस गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी। छावनी कस्बे के पास गन्ना लादकर मसौधा चीनी मिल जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से बस पीछे से टकरा गई। हादसे के बाद बस का अगला हिस्सा व दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गई। जिस कारण यात्री बाहर नहीं निकल पा रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। जिनमें करीब डेढ़ दर्जन को चोट आई है।

इसे भी पढ़ें: ट्रक में प्याज के बीच छिपाया 49,747 शीशी कफ सिरप बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सीएचसी विक्रमजोत भेजा गया। यहां से घायल यात्री बाबूलाल, उनकी पत्नी गंगोत्री देवी निवासी पिकौरा शिवगुलाम कोतवाली बस्ती को मेडिकल कॉलेज बस्ती और घायल किशन कुमार पाल पुत्र हीरालाल निवासी, श्यामू पुत्र रामकिशन निवासी नंदाखेड़ा थाना बछड़हवा रायबरेली समेत चार को चिकित्सक ने अयोध्या रेफर कर दिया। दूसरे वाहन का प्रबंध कर पुलिस ने अन्य यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें