फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती महोत्सव: रुधौली विधायक ने किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती महोत्सव से रुधौली विधायक ने किया किनारा
विज्ञापन

- विधायक बोले, जनसमस्याओं का निराकरण ही प्राथमिकता
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुझे बस्ती महोत्सव में आमंत्रित किया गया है। लेकिन जनसमस्याओं का निस्तारण, जनकल्याणकारी योजनाएं जनता तक पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता है। ऐसे में अपने आप को इस कार्यक्रम से अलग रखता हूं। ऐसा पत्र डीएम को रुधौली से भाजपा विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने लिखा है।
विज्ञापन

इस बाबत फोन पर विधायक ने बताया कि पूर्व में भी ऐसा ही किया है। हमारी प्राथमिकता आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं के निराकरण एवं शासन सत्ता की छवि प्रखर रूप से जनता के समक्ष रखना है। हमारी मांग है कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रतिमा जो बड़ेबन चौराहे से हटाकर खेत में फेंकी गई है उसे बड़ेवन चौराहे पर स्थापित किया जाए जिसके लिए कई बार पत्राचार किया गया। रुधौली व वाल्टरगंज (गोविन्दनगर) शुगर मिल पर किसानों का लगभग 90 करोड़ गन्ना मूल्य 2017-18 का बकाया है। नए पेराई सत्र 2018-19 में गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो रहा है। जबकि मिल करीब 50 दिन से चल रही। किसान कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। गन्ना पर्ची के लिए परेशान है। जनपद में धान क्रय केन्द्र खुले हैं। किसानों का धान न खरीद कर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, आढ़तियों की मिली-भगत से बिचौलियों का धान खरीदकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के वादे को अधिकारी, कर्मचारी व बिचौलिए मिलकर पलीता लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें