फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... अचानक पालिका पहुंचे डीएम,17गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो... अचानक पालिका पहुंचे डीएम,17 गैर हाजिर
विज्ञापन

फोटो...
उपस्थिति जांच में खुली नगर पालिका में कार्यशैली की पोल
15 दिसंबर तक नए ठेके और ठेकेदारी पंजीकरण पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर की व्यवस्था में दिन-ब-दिन गिरावट आने की वजह जानने बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजशेखर नगर पालिका परिषद कार्यालय जा पहुंचे। हाजिरी रजिस्टर देखते ही डीएम अचंभित हो गए। ईओ समेत आंतरकि व वाह्य ड्यूटी पर तैनात 94 कर्मचारियों में से 17 गैर-हाजिर पाए गए।
इतना ही नहीं, एक कर्मचारी बिना प्रार्थनापत्र के कैजुआल लीव पर पाया गया। बकौल डीएम इससे भी बड़ा गोलमाल राम नारायण नाम के कर्मचारी ने किया था। उसने 29 और 30 नवंबर की हाजिरी बनाई थी। विभागीय कार्य से ईओ को दो दिन से हाईकोर्ट में होना बताया गया।
विज्ञापन

25 इन हाउस (इंडोर) कर्मचारी में से चार सर्वेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र शुक्ला, उदयनाथ तिवारी व मोहम्मद हनीफ शामिल हैं। जबकि 69 आउटडोर फील्ड में काम कर रहे कर्मचारियों में विनोद कुमार, सुरेश सिंह, मोहम्मद सलीम, सुरेश चंद्र, रज्जब अली, राम नारायण, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, शुभम शेखर यादव, ऋषभ कुमार तिवारी, नंदलाल और तबसुर अली अनुमति बिना अनुपस्थित पाए गए। डीएम का कहना है कि इस रवैये के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 50 से अधिक आवेदन लंबित पाए गए। अनुपस्थित रहे सुरेश चंद्र के नाम के आगे सीएल (कैजुअल लीव) अंकित था, लेकिन अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र नहीं पाया गया। ईओ को विशेष जांच कराने के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी गैरहाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। साथ ही ईओ को उनसे जवाब तलब करने और उनके खिलाफ कृत कार्रवाई से पांच दिसंबर तक अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन


15 दिसंबर तक हों नई निविदाएं
नगर पालिका के ठेकेदारी पंजीकरण के लिए नए आवेदन मांगे गए थे। कुल 64 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन ईओ और अध्यक्ष द्वारा अंतिम निर्णय अब तक नहीं लिया गया। डीएम ने ईओ और अध्यक्ष से 10 दिसंबर तक मेरिट के आधार पर अंतिम निर्णय लेने और 15 दिसंबर तक नियमानुसार नई निविदाएं निकालने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें