फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में वापस रखी गईं मतपेटिकाएं व बैलेट पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम में वापस रखी गईं मतपेटिकाएं व बैलेट पेपर
विज्ञापन

पूर्व पीएम के निधन से पंचायत उपचुनाव में मतदान की तिथि टली
अब 20 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। पंचायत के उप चुनाव में शुक्रवार को होने वाला मतदान फिलहाल 21 अगस्त को तय किया गया है। यह निर्णय बृहस्पतिवार की शाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा के चलते टाल दिया गया है। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नई तिथियों की घोषणा कर दी है। अब 21 अगस्त को चुनाव व 24 अगस्त को मतगणना होगी। 20 अगस्त को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी। इस प्रक्रिया के टलने के बाद मतपेटिकाओं व बैलेट पेपर को प्रशासन ने वापस मंगाया और उसे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा करा लिया गया है।
विज्ञापन

तय तिथि 17 अगस्त को मतदान की तैयारी के क्रम में सुबह बृहस्पतिवार की सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं, मगर शाम को यह खबर आई कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। इस घटना के बाद केंद्र व राज्य सरकार ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर दिया। इसके चलते मतदान टल गया। प्रक्रिया टलने के बाद मत पेटिकाओं व मतपत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी आवश्यक सामग्रियों के साथ शुक्रवार की सुबह 6:30 बजे तक वापस ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद सुबह 8:30 बजे तक सहायक निर्वाचन अधिकारी/जिला समाज कल्याण अधिकारी रामचंद्र दूबे, जोनल मजिस्ट्रेट व तीनों सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में सभी पोलिंग पार्टियों के बैलेट बॉक्स, बैलेट पेपर व अन्य सामग्रियों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया। मतदान टलने के कारण पोलिंग पार्टियों के आने-जाने में 3600 रुपये प्रति पार्टी के हिसाब से कुल 1.98 लाख का खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें