फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125आंगनबाड़ी भवन पर नहीं होगा झंडारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन का निर्माणाधीन 175 आंगनबाड़ी केंद्रों पर झंडा फहराने की मंशा धरी की धरी रह गई। भवन निर्माण कराने की तिथि शनिवार को समाप्त हो गई। मगर अभी तक 50 भवन के पूर्ण होने की रिपोर्ट है। जबकि शनिवार तक सभी भवनों का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए था। उपायुक्त मनरेगा अनिल कुमार सिंह कहते हैं कि 45 भवन पूर्ण हो चुका है और 15 अगस्त से पहले पांच भवन और पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा के धन से जिले में 175 नये आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए धन जारी हुआ। लक्ष्य 15 अगस्त को सभी भवनों पर झंडारोहण करने का था। योजना पर कार्य करना भी विकास भवन ने कर दिया, मगर इसी बीच बालू और मोरंग के दाम बढ़ गए जिसके चलते निर्माण कार्य लगभग तीन माह से बंद रहा है। झंडारोहण करने की मंशा विकास भवन की अधूरी रह गई। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बालू और मोरंग के दामों में उछाल के कारण समय से सभी आगंनबाड़ी केंद्रों का निर्माण नहीं हो सका। प्रयास किया जा रहा है, कि अधिक से अधिक भवन के निर्माण कार्य को 15 अगस्त से पूरा करा लिया, इसके लिए सभी बीडीओ का आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें