फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क जांच व्यवस्था धराशायी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क पैथोलॉजिकल जांच व्यवस्था दूसरे महीने ही बेपटरी हो गई। मरीजों की जांच के लिए भेजे गए सैंपल रिपोर्ट महीने भर में भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिम्मेदार भी जांच रिपोर्ट के लिए गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में आने वाले मरीजों के कई बीमारियों से जुड़ी तमाम महंगी पैथोलॉजिकल जांचें निशुल्क कराने की जिम्मेदारी एक संस्था को दी गई है। जिसकी ओर से सीएचसी पर सैंपल कलेक्शन और उसे लाने ले जाने के लिए युवक की तैनाती है। यहां से एकत्र करके भेजे जाने वाले सैंपल की रिपोर्ट संस्था की ओर से महीने भर में भी नहीं भेजी जा रही है। जिससें मरीजों को बार-बार दौड़ना पड़ रहा है। कलेक्शन का कार्य देख रहे दुर्गेश कुमार ने बताया कि सीएचसी में निशुल्क जांच की व्यवस्था एक मई से शुरू हुई है। 23 मरीजों की जांच रिपोर्ट काफी समय से लंबित है। कई बार संस्था को रिमाइंडर भी भेजा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बाबत एमओ डॉ. विवेक विश्वास ने बताया कि जांच रिपोर्ट में होने वाली देरी को लेकर कई बार संस्था को फोन से अवगत कराया गया है लेकिन सुधार नहीं है। शीघ्र ही इसकी रिपोर्ट सीएमओ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें