फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दिन में 1.70 लाख कॉपियों का करना होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब महज चार दिन में ही समाप्त करनी है। अभी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में मिलाकर 1.70 लाख कॉपियों का मूल्यांकन शेष बचा है। रोजाना कॉपी जांचने का अनुपात 50 से 60 हजार है। उम्मीद जताई जा रही हैं निर्धारित समयावधि कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में कुल 55,182 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। इसमें हाईस्कूल में 27,443 और इंटरमीडिएट की 27,739 कॉपियां शामिल हैं। इंटरमीडिएट की 76,867 और हाईस्कूल की 93,176 कॉपियों का मूल्यांकन शेष है। शनिवार को जीजीआईसी में इंटर की 13,463, शिवहर्ष किसान इंटर कॉलेज की 14,276 और जीआरएस में हाईस्कूल की 13,894 तथा श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 14,276 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें