भानपुर मे नवागत लेखपालों को मिला नियुक्ति पत्र।
भानपुर तहसील में गुरूवार को 17 नवागत लेखपालों को विभिन्न हल्कों के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। नवागत लेखपालों को अभी वरिष्ठ लेखपालों के साथ अटैच किया गया है। भानपुर तहसील मे कुल 66 नए लेखपालों की तैनाती होनी है। जिसमें से 17 के ही अभी तक पुलिस वेरीफिकेशन रिपोर्ट तहसील को मिली है। इसी के आधार पर उन्हें क्षेत्र का आवंटन कर दिया गया। नियुक्ति पत्र देते हुए एसडीएम एससी शर्मा व तहसीलदार इरफान उल्ला खां ने सभी को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए अपने हल्के के वरिष्ठ लेखपाल से कार्यों को सीखने और निष्ठा पूर्वक और मन लगाकर काम करने की नसीहत दी।
नियुक्ति पत्र पाने वालों में अलका निषाद प्रियंका शुक्ला, दीपा पांडेय, सीमा कुमारी, नीरज कुमार वर्मा, सचिन कुमार, मिथलेश कुमार, नरेंद्र देव, अरून कुमार, धीरज कुमार, बीर चंद्र चौधरी, जय प्रकाश वर्मा, संतोष कुमार, निखिल यादव, नितिन कुमार, अमरीश कुमार व सतीश कुमार के नाम शामिल है। इस मौके पर वरिष्ठ लेखपाल मर्तीउरहमान अरूण श्रीवास्तव, ग्रीश चंद, वीरेंद्र कुमार, सतीश गौतम, धूप नाथ चौधरी, ने नवागत लेखपालों का स्वागत किया।