बस्ती। नगर पालिका की ओर से कार्यालय परिसर में आयोजित एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) कैंप में लोग गृह और जलकर का बकाया जमा कर रहे हैं। मंगलवार को कैंप में 20 मामले आए, जिनमें 17 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि ब्याज में छूट का लाभ लेने के लिए लोग कैंप में पहुंच रहे हैं। वार्डों में भी कैंप लगाकर लोगों को योजना की जानकारी दी जा रही है। कर्मचारी घर-घर जाकर बकायेदारों को छूट के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओटीएस कैंप 30 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। संवाद