फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रहीं 167 बसें...जोखिम में सफर

Fri, 15 May 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में 167 बसें बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही हैं। इन वाहनों में रोजाना मासूम बच्चे सफर करते हैं। इससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरटीओ कार्यालय सेे मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 112 स्कूल और 55 निजी बसों का फिटनेस नहीं है। वहीं स्कूल संचालक नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलवा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फिटनेस प्रमाणपत्र की वैधता खत्म होने के बावजूद कई वाहन संचालक बच्चों को स्कूल लाने और छोड़ने का कार्य कर रहे हैं। नियमों के मुताबिक किसी भी व्यावसायिक वाहन के लिए समय-समय पर फिटनेस जांच कराना अनिवार्य होता है, लेकिन बढ़ते बीमा शुल्क और वाहन रखरखाव के खर्च के कारण कई संचालक फिटनेस नवीनीकरण से बच रहे हैं।
परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी व्यावसायिक वाहन की फिटनेस जांच के लिए वैध बीमा का होना अनिवार्य शर्त है। लेकिन वर्तमान में बस मालिकों के सामने दोहरी मुसीबत खड़ी हो गई है। पिछले कुछ समय में व्यावसायिक वाहनों के बीमा प्रीमियम में भारी बढ़ोतरी हुई है। एक बस का वार्षिक बीमा प्रीमियम अब लाखों में पहुंच रहा है। जिसे एकमुश्त चुकाना कई मालिकों के लिए वित्तीय रूप से असंभव हो गया है। कई बस संचालकों पर बैंक की पुरानी किस्तें व पिछले वर्षों का बकाया बीमा प्रीमियम बोझ बना हुआ है। पिछला बकाया साफ नहीं होता, कंपनियां नया कवर जारी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन



-



बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़
जिले में 112 स्कूल बसे बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं। सुबह-शाम बच्चों को लाने और ले जाने वाली ये बसें किसी भी समय हादसा की शिकार हो सकती हैं। बिना फिटनेस जांच के यह पता लगाना मुश्किल है कि बस के ब्रेक, टायर, स्टीयरिंग और इंजन की स्थिति कैसी है। फिटनेस नहीं होने का मतलब है कि इन वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण की भी कोई निगरानी नहीं है।
-
जांच का विषय, शॉर्टकट का खेल
सूत्रों की मानें तो बिना फिटनेस और बीमा वाहन स्वामी आरटीओ के प्रवर्तन दल से बचने के लिए शॉर्टकट रास्ता का सहारा लेते हैं। वहीं अधिकांश मार्गों पर शॉर्टकट रास्ते से रोजाना स्कूली बसे संचालित हो रही है। जिसकी वजह से अधिकारियों की नजर उन पर नहीं पड़ रही है।
-
बस संख्या अनफिट


प्राइवेट 231 55



स्कूली 1192 112



कोट



प्राइवेट व स्कूली अनफिट वाहनों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें संबंधित को निर्देशित कर बसों के फिटनेस के लिए कहा गया है, अन्यथा की स्थिति संचालित करते पकड़े जाने पर वाहन को सीज कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन




-फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रशासन, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें