भजन-कीर्तन के साथ मनी हनुमान जयंती
जिले भर में हुए विविध आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। हनुमान जयंती के मौके पर शुक्रवार को जिले भर में धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों को श्रद्धालुओं ने सजाया। मंदिरों में भजन-कीर्तन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
हियुवा की स्थानीय इकाई ने हनुमान मंदिर में धूमधाम से जयंती मनाई। हनुमान चालीसा का जाप कर विधिवत पूजा अर्चना की। हवन व आरती के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी व महामंत्री विनय सिंह ने की। इस मौके पर कन्हैया लाल, दुर्गेश भारतवासी, धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर पर ओमप्रकाश अरोरा की ओर से आयोजित भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम में अरोरा ने कहा कि हनुमान जी की आराधना से सारे दुखों का निवारण हो जाता है। इस मौके पर राजमणि पांडेय, जयप्रकाश अरोरा, हजारी लाल, सुदर्शन, विनोद सचदेवा, पवन मल्होत्रा, विमल अरोरा, शशि अरोड़ा, लक्ष्मी, संगीता, उमा आदि मौजूद रहीं।