फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत राष्ट्र के अमूल्य रत्न थे सीएम मनोहर परिकर

विज्ञापन
विज्ञापन
‘राष्ट्र के अमूल्य रत्न थे सीएम मनोहर पर्रिकर’
विज्ञापन

जिले में शोक सभाओं का आयोजन, दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। भाजपा समेत अन्य संस्थाओं में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी गई। सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, चेयरमैन रूपम मिश्र ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
सांसद हरीश द्विवेदी कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पूरे देश के मन को शोक संतप्त करके महाप्रयाण पर चले गए। राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। वह कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए भी अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे। उत्तर प्रदेश को उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में चुनने का गर्व है। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन राजनीतिक कार्यकर्ता और आदर्श नेता के रूप में हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यालय में हुई शोकसभा में वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह, रामसिंगार ओझा, भाजपा मीडिया संपर्क प्रमुख नितेश शर्मा, राकेश श्रीवास्तव, अमृत वर्मा, ध्रुवनारायण सिंह, सरोज मिश्र, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी आदि शामिल रहे। जलकल कैंप कार्यालय में हुई शोकसभा में पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा, प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने कहा कि सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर सच्चे देशभक्त और असाधारण प्रशासक थे। इस दौरान सभासद जगदीप श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, आशीष शुक्ला, प्रमोद कन्नौजिया आदि शामिल रहे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य कृष्णदेव चतुर्वेदी के नेतृत्व में शोक सभा हुई। प्रधानाचार्य ने कहा कि सीएम पर्रिकर भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद के प्रणेता, सदा जीवन उच्च विचार के पोषक थे। वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश त्रिपाठी, देव प्रभाकर शुक्ल ने जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। अंत में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सुजीत कुमार, विजय शर्मा, अर्जुन गौतम, सुजीत शुक्ल, एसकेधर द्विवेदी, हरीराम यादव, देवनरायन मिश्र आदि शामिल रहे। रुधौली तहसील बार एसोसिएशन की ओर से अयोजित शोक सभा में स्व. पर्रिकर की आत्मा की शांति एवं परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अध्यक्ष पारस नाथ पांडेय, महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह, हरिनारायण सिंह, जगदीश प्रसाद पांडेय, राजेश सिंह, दुर्योधन प्रसाद, रमेश सिंह, परमेंद्र सिंह, ओमप्रकाश आजाद, हरिश्चंद्र शर्मा, दिनेश लाल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी
बस्ती। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन अधिवक्ताओं ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ताओं ने स्व. पर्रिकर की सादगी और प्रशासकीय दक्षता को बेमिसाल बताया। जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए अनुकरणीय बताया है। अंत में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में जनपद बार के अध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र, महामंत्री रविशरण सिंह, यंगबार अध्यक्ष भानुप्रताप शुक्ला, महामंत्री शेषनाथ पाठक, कमिश्नर बार के महामंत्री विनय कुमार बक्शी, महेश श्रीवास्तव, राजकुमार द्विवेदी, मेराज अहमद खान, राम नेवल त्रिपाठी, अरविंद चौधरी, रामसुमेर यादव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश विक्रम सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शब्बीर अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें