बस्ती। पुलवामा के अवंतीपोरा हाईवे पर फिदाइन हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत का दर्द अब भी बरकरार है। शहीदों को जगह-जगह नमन किया जा रहा है, जबकि पाक प्रधानमंत्री व आतंकवाद का पुतला रविवार को भी फूंका गया। लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
आल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसो. के आह्वान पर देर शाम शिक्षकों ने जीआईसी से शास्त्री चौक तक कैंडिल मार्च निकाला। घटना की निंदा कर पाक व आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। मार्च का नेतृत्व जिला संयोजक तौआब अली ने किया। इस मौके पर दीपक सिंह प्रेमी, बिजेंद्र वर्मा, प्रमोद ओझा, बृजेश वर्मा, विनोद उपाध्याय, असद जमाल, देवेंद्र तिवारी, नीलिमा गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बहादुरपुर के नरायनपुर गांव में ग्रामीणों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। पाक प्रधानमंत्री व आतंकवाद का पुतला फूंका। अगुवाई अनुराग पांडेय ने किया। इस मौके पर रमजान अंसारी, रइस अंसारी, फैजान अंसारी, अरमान अंसारी, शमशेर अंसारी, आदित्य पांडेय, राहुल पांडेय, दीपक, राघव पांडेय, अभिषेक पाडेय, मंगलराज सिंह, प्रदीप शर्मा, अजय शर्मा, अंकुर, सूरज, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर विशेषरगंज में मुन्नु पांडेय, हरिशंकर पांडेय आदि ने कैंडिल मार्च निकालकर व आतंकवाद का पुतला फूंका। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। शुकुलपुरा बाजार में सपा नेता मो. श्वाले, ग्राम प्रधान पिंटू शुक्ला, रमाशंकर साहू, सुनील आदि लोगों ने आंतकवाद का पुतला जलाया। दुबौलिया ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान महिमा सिंह ने शोक सभा का आयोजित कर श्रंद्धांजलि दी। केपीएचआर इंटर कालेज बैरागल व यूनीक कांवेंट बैरागल मे शोक सभा का आयोजन हुआ। पुरानी बस्ती क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा चौराहे पर मोहम्मद अकरम के आह्वान पर रविवार को नागरिकों ने पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंक आतंकी हमले का विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने इसे कायराना कृत्य बताया। इस मौके पर मौलाना इश्तिखार, हरेंद्र प्रधान, लड्डू भाई, राम संवारे, राम चेत चौधरी, सुभाष चंद्र शर्मा, इरशाद, तुफैल अहमद, अफजल, रज्जू, फिरोज इराकी, मौलाना इरशाद, सद्दाम हुसैन, अशरफ खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आर्य समाज मंदिर नई बाजार स्वामी दयानंद विद्यालय सुर्तीहट्टा के आर्य वीर दल, भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति व युवा भारत के पदाधिकारियों व योग शिक्षकों ने आर्य समाज गांधी नगर में शांति यज्ञ किया वैदिक मंत्रों से अहुतियॉ दी गयीं तथा शहीद जवानों के परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य, हरिपति पांडेय, आदित्य नारायण, पंकज त्रिपाठी, हरीराम आर्य, गरुण ध्वज पांडेय, आदित्य नारायण गिरि, हरीराम आर्य आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर बाजार स्थित दारूल उलूम अहले सुन्नत नूरूल इस्लाम के छात्र छात्राओं ने प्रधानाचार्य मौलाना मुनव्वर के अगुवाई मे आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। पाक के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कारी नूर आलम, मो.शकील, सरवरे आलम, गंगाराम, इन्दल चौधरी, मेहताब अहमद, शाबान इदरीशी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। राजकोट चौराहे पर हिन्दू युवा वाहिनी के जिलामंत्री सूरत प्रसाद दूबे के अगुवाई मे पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष, जगदंबा पांडेय, धनंजय शाहू, मोनू, रोहित और अमन मौर्य आदि मौजूद थे।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पुलवामा घटना से आक़ोशित भाजपा, हियुवा व भाकियू के अलावा ग्रामीणों ने बनकटी, महादेवा, देईसाड़ में पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। बनकटी में शहीद सैनिक स्तंभ पर कैंडिल जला कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार शहीद जवानों को युवाओं ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विकास सिंह ठाकुर, बृजेंद्र सिंह ओमकार चौधरी के नेतृत्व में पाक प्रधानमंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। विभिन्न गांवों में घुमाने के बाद इसे जला दिया गया। इस मौके पर कृपा शंकर श्रीवास्तव, अनिल अग्रहरि, शिव प्रसाद, प्रमोद अग्रहरी, गोविन्द राठौर, राकेश राजभर, पवन सिंह, सतीश बरनवाल आदि मौजूद रहे।
आतंकवाद के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना
बस्ती। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आतंकवाद के खिलाफ भाजपा ने गांधी कला भवन परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरना को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राजन मिश्र, मिडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, श्रुति अग्रहरी, संध्या दीक्षित, प्रफ्फुल श्रीवास्तव, अजित कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, राजेश कसौधन, सुमिरन गुप्ता, सुनील कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नरखोरिया मे मुसलमानों ने दी श्रद्धांजलि
भानपुर। श्रीनगर के पुलवामा में फिदायीन हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को नरखोरिया में मुसलमानों ने श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारे लगाकर विरोध जताया। रामनगर ब्लॉक के नरखोरिया पडाव पर क्षेत्र के मुसलमान हाथों में तिरंगा लेकर रविवार को सड़क पर उतर गए। हिन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। सभी ने एक स्वर में घटना की निंदा की। कहा कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता। सरकार को शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर इस्तखार अहमद, असगर अली, मोहम्मद हद्दीस, अकराम हुसैन, अफजल हुसैन, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद मुस्तकीम, इरफान अली, इकबाल चौधरी और मजीबुल्लाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।