फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो.. कारागार में मां बनी महिला बंदी,बैरक में सोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..
विज्ञापन

कारागार में मां बनी महिला बंदी, बैरक में सोहर
बस्ती। कारागार में निरुद्ध महिला बंदी ने बुधवार को बेटी को जन्म दिया। छावनी थाने में दर्ज एक मुकदमे में उसे 16 अप्रैल को जेल भेजा गया था। जेलर अनिल कुमार सुधाकर ने बताया कि बुधवार को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर जेल चिकित्सक की सलाह पर जिला महिला अस्पताल भेजा गया, जहां सुबह करीब आठ बजे 25 वर्षीय पूनम ने कन्या को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हालत में अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के सराय मगही निवासी अनिल कुमार की पत्नी पूनम को पुलिस ने आईपीसी की धारा 376,114, 115, 504, 506, 342 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर 16 अप्रैल 2018 को जेल भेजा गया था। जब वह जिला कारागार में दाखिल हुई तो गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें