शासन ने मांगा ईओ से स्पष्टीकरण
बस्ती।
शासन की बैठक में भाग लेना ईओ नगरपालिका डॉ. आरपी श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा। स्थानीय निकाय निदेशालय के निदेशक विशाल भारद्वाज ने ईओ से मांगे गए स्पष्टीकरण में कहा है कि 15 और 16 जून 2017 की बैठक में न तो खुद और न ही प्रतिनिधि को भेजा। इस कार्य को शासन ने उच्चाधिकारियों और विभागाध्यक्ष की ओर से दिए गए आदेशों और निर्देशों की अवहेलना माना है। साथ ही शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बताया गया। इसे देखते हुए ईओ से राजस्व वसूली वर्ष 2016-17 की सूचना उपलब्ध न कराने और बैठक में उपस्थित न होने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया।
दो एसओ, दो कानूनगो और बीडीओ को नोटिस
बस्ती। एसडीएम रुधौली एससी शर्मा ने तहसील समाधान दिवस में समय से शिकायतों का निस्तारण न करने के कारण बीडीओ रुधौली, एसओ वाल्टरंगज व एसओ रुधौली और राजस्व निरीक्षक अर्जुन चौधरी और राजस्व नरीक्षक दीनानाथ गौड़ को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण का जवाब देने का नर्देश दिया है। एसडीएम की ओर से यह कार्रवाई एसडीएम भानपुर सहित अन्य तीन को इसी मामले में डिफाल्टर घोषित करते हुए नोटिस जारी किया है।