एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को सैन्य हथियारों की जानकारी दी गई। खैर इंटर कॉलेज में चल रहे कैंप का नेतृत्व कर रहे कर्नल प्रभात अग्रवाल ने कैडटों का मनोबल बढ़ाया।
कैंप के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन टी हुसेन ने बताया कि हथियारों को खोलने, जोड़ने की तरकीब के अलावा कैंप में अन्य प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। कैंप का उद्देश्य आपसी मेल मिलाप, राष्ट्रीय एकता, योगाभ्यास, पीटी, ड्रिल, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा विभिन्न सैन्य गतिविधियों से परिचित कराना है। जिससे आगे चलकर युवा देश के विकास में अपना संपूर्ण योगदान दे सकें। कैंप आयोजन में कै. डॉ. एचपी चौधरी, डॉ. राजेंद्र बौद्ध, सूबेदार मेजर एचआर श्रेष्ठ, सूबेदार महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदीप गुरुंग, नर बहादुर थापा आदि का विशेष योगदान रहा।