फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों को फंड ट्रांसफर न होने से कमिश्नर खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों को फंड ट्रांसफर न होने से कमिश्नर खफा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर जिले का मामला, डीएम को खुद जांच करने का आदेश दिया
जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत मुख्य सेविकाओं का वेतन रोकने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सिद्धार्थनगर में बच्चों के लिए आए फंड का आंगनबाड़ी केंद्रों को ट्रांसफर नहीं होने की जानकारी पर कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने नाराजगी जताई। जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं के वेतन को तत्काल रोकन का निर्देश दिया। मामले की जांच खुद डीएम को करने का आदेश दिया है। मंडलायुक्त अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंडलीय पोषण समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य, पंचायत, खाद्य आपूर्ति, बाल विकास, शिक्षा ग्राम्य विकास आदि के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कुपोषित/अतिकुपोषित बच्चों, किशोरियों को स्वस्थ बनाना एवं उनके जीवनस्तर को सुधारना रहा है। सिद्धार्थनगर में जिला कार्यक्रम अधिकारी की ओर से आगनबाड़ी केन्द्रों को बच्चों के लिए फंड का ट्रांसफर न करने, केंद्रों के समय से निरीक्षण न करने, गलत रिपेार्टिंग करने आदि पर गुस्साए कमिश्नर ने बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओं के वेतन को तत्काल रोकन का निर्देश दिया। साथ ही डीएम को निर्देशित किया कि स्वयं जांच करें कि किन परिस्थितियों में फंड का ट्रांसफर नहीं हुआ है। बैठक के दौरान नवजातों का छह माह तक विशेष देख-भाल करने के लिए विभिन्न विभागों में बेहतर भागीदारी एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय को समिति गठित करने का निर्देश दिया। बैठक का विवरण संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र ने प्रस्तुत किया। आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को मानक के अनुसार प्रथम तिमाही के निर्धारित लक्ष्यों को प्रत्येक दशा में पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर निदेशक स्वास्थ्य, सहायक खाद्य आयुक्त, उप निदेशक सूचना, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, उप निदेशक शिक्षा, डीपीआरओ एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी तथा संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर के अधिकारियों समेत अन्य मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें