फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... धरती उगले आग,आसमां से बरसे शोले

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

घर में चैन न बाहर सुकून, अकुलाया जनमानस
फोटो
43 डिग्री सेल्सियस तापमान में उबल उठी धरती
बुधवार से बंगाल की खाड़ी की नमी दिलाएगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भीषण गर्मी से आने वाले तीन दिन निजात की गुंजाइश कम है। बुधवार तक तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार से बंगाल की खाड़ी से उठने वाली पुरवा हवाएं नमी लेकर बुधवार-बृहस्पतिवार तक पहुंचेंगी। तब आसमान में बादल और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।
पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने से गर्मी बढ़ गई है। गांवों में पेड़ों की छांव में लोग किसी तरह दोपहर बिता रहे हैं, लेकिन शहर के ऐसे लोगों का जीना मुहाल है, जिनके पास एयर कंडीशनर नहीं है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी में लू लगने से लोग बीमार पड़ रहे। तल्ख धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में जरूरी कार्य होने पर ही सिर और चेहरा ढंककर निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से पुरवा हवाएं नमी लेकर चली हैं, जिनके बुधवार-बृहस्पतिवार तक पूर्वी और मध्य यूपी तक पहुंचने की संभावना है। बृहस्पतिवार से लेकर अगले सोमवार तक बूंदाबांदी और तेज आंध- तूफान आने के आसार हैं।
विज्ञापन



शाम तक सड़कों पर सन्नाटा
तीन दिन पर सरकारी कामकाज शुरू होने के बावजूद सोमवार को चिलचिलाती धूप और गरम हवा के कारण सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। कामकाजी लोग दिनभर पानी की तलाश में इधर-उधर घूमते रहे, ताकि पानी से गर्मी को कुछ देर के लिए शांत किया जा सके। शाम पांच बजे तक शहर की सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ और यातायात रही। हालांकि सुबह और पांच बजे के बाद कई चौराहे पर लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

---------
शीतल पेय-खाद्य पदार्थ की बिक्री तेज
भीषण गर्मी में राहत के लिए शीतल पेय पदार्थों के अलावा आइसक्रीम, तरबूज एवं खीरा, गन्ने का रस, सत्तू का लोग खूब सेवन कर रहे हैं। सत्तू की लस्सी लू से बचाव के लिए काफी मुफीद होता है। इसलिए इसकी मांग अधिक है। शहर के रोडवेज, कंपनीबाग, गांधीनगर, अस्पताल चौराहे आदि भीड़भाड़ वाले एरिया में इसकी दुकानें सजी हुई हैं। जहां देर शाम तक लोगों की भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें