फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक सुपरवाइजर के भरोसे 156 आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 04 May 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। ब्लॉक क्षेत्र में संचालित 156 आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए महज एक ही सुपरवाइजर तैनात है। जबकि नियमानुसार 6 सुपरवाइजर की तैनाती होनी चाहिए। एक सुपरवाइजर पर इतने आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी का जिम्मा होने से ठीक ढंग से निगरानी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 156 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 137 कार्यकर्ता व 133 सहायिकाओं की तैनाती है। जिसकी निगरानी के लिए 6 सुपरवाइजर, एक सीडीपीओ सहित दो अन्य कर्मचारी की तैनाती होनी चाहिए। नियमानुसार 25 आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए। लेकिन कर्मियों की कमी के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है। सीडीपीओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें