हनुमान मंदिरों में बही भक्ति की बयार
ज्येष्ठ मास का तीसरा मंगलवार, श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर ग्रहण किया प्रसाद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को मंदिरों में श्री हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना हुई। भक्ति की बयार के बीच जिले भर के अनेक स्थानों पर भंडारा का आयोजन कर भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। श्री हनुमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ भक्तों ने श्री हनुमान जी की आराधना की।
शहर के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा गांधी नगर, रोडवेज, दक्षिण दरवाजा सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर भंडारा आयोजित हुआ। कंपनी बाग में आयोजक ओम प्रकाश अरोरा के अलावा कमलसेन, जय प्रकाश, कुलदीप सिंह, चिन्टू, सरदार जगबीर सिंह, रामचन्द्र सिंह, नवल किशोर पाण्डेय, मोहन त्रिपाठी, शरद सिंह रावत आदि मौजूद रहे। हलुआपार पाकरडांड़ में श्री बालाजी खाद भंडार पर बालाजी का भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। तत्पश्चात भंडारा प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कपिंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर विनय पाल, दिनेश प्रताप, सलिल सिंह, पिंटू, भोलेंद्र सिंह, राजन सिंह, सूर्य लाल पांडेय, सुभाष मिश्र आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार बैड़ा समय माता मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दर्शन पूजन के लिए लोग देर तक अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। जगह-जगह प्रसाद वितरण स्टाल और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसी प्रकार उकड़ा पोखरा स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी मनोज पाण्डेय (लोलई बाबा) के साथ सुनील पाठक, पप्पू पाठक, राजा राम तिवारी, पंकज पाठक, अभिषेक पाठक, राकेश पाठक, संजय पाठक आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे ने व्यापारियों व समाजसेवी के सहयोग से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर हवन किया गया। इस मौके पर नीलकमल, अशोक, बसंत अग्रहरी, शम्भू, सचिन, पवन जायसवाल, प्रदीप अग्रहरि, शत्रुघ्न लाल, मुन्ना, विनोद जायसवाल, बृजेश आदि मौजूद रहे। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसा हड़िया चौराहे पर भंडारे का आयोजन हुआ। लोगों को शरबत व ठंडा पानी का वितरण किया गया। ब्लॉक रोड सल्टौआ पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राघवेंद्र त्रिपाठी, रिंकू त्रिपाठी, बाल गोपाल शुक्ला के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। गौर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। सुबह से शाम तक चौराहों व बाजारों में मंदिरों से लेकर घरों तक बजरंगबली का कीर्तन व पूजन-अर्चन होता रहा। पूरे दिन भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। गौर बाजार में सुजिया गांव निवासी रज्जन श्रीवास्तव ने हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर भंडारा किया। वहीं, दूसरी ओर एसबीआई के बगल व्यापारी श्रीभगवान के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया। जबकि रेलवे स्टेशन चौराहे पर शिक्षक संदीप मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में बजरंग बली का पूजन-अर्चन कर भंडारा आयोजित हुआ। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, विनोद सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, बृज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों श्री हनुमान जी की स्तुति, वंदना हुई। इसी क्रम में जगह-जगह मानस पाठ और हनुमान चालीसा की गूंज रही। भंडारा भी आयोजित हुआ। कस्बे के अलावा खरका, महादेवा, देइसांड़ मंदिर पर पूजा-अर्चन कर बजरंग बली की स्तुति की गई। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के धरमूपुर स्थित एडी एकेडमी के परिसर में भंडारा आयोजित हुआ। इस मौके पर आयोजक श्वेतांक शेखर सिंह ने हनुमान जी के चित्र पर पूजन-अर्चन किया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कौलेश्वर नाथ मंदिर के निकट स्थित हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। तत्पश्चात भंडारा का प्रसाद लोगों में वितरित हुआ। इस मौके पर मनोहर लाल, कपूर चन्द्र, अशोक कुमार, प्रधान संतोष सिंह, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार बाजार में बजरंग बली की पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय हिन्दू सेवक संघ के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रहरि ने किया। इस मौके पर सर्वेश कसौधन, विवेक अग्रहरि, कृष्णा, नीरज आदि मौजूद रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार स्टेशन चौराहे पर भंडारा आयोजित हुआ। आयोजक डॉ. प्रदीप मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, जवाहर गुप्ता, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में महागौरी नगर में शुभम कौशल व उनके सहयोगियों ने भंडारे का आयोजन किया।