फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता: जागरूक हैँ महिलाएं, आगे बढ़ने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराजिता: जागरूक हैं महिलाएं, आगे बढ़ने की जरूरत
विज्ञापन

फोटो
कुदरहा की ग्राम पंचायत परसांव में उद्यमिता संगोष्ठी
अपराजिता बनीं दो महिलाओं को सम्मानित किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। महिलाएं जागरूक हुई हैं। परिवार की अर्थ व्यवस्था में भागीदारी भी निभा रही हैं। आवश्यकता सिर्फ आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ने की है। यह कहना है राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक राम गुलाम यादव का। वे सोमवार को अपराजिता मुहिम के तहत आयोजिता उद्यमिता संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सदर तहसील के कुदरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम गुलाम यादव ने कहा कि इस आर्थिक युग में परिवार के संपूर्ण विकास में महिलाओं का योगदान आपेक्षित है। घर में रहकर ही ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों को छोटे-छोटे उद्यम करने के लिए सरकार योजना के तहत रकम दे रही है। इससे गाय-भैंस पालन से लेकर सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि कार्य किए जा सकते हैं। इस पर आगे बढ़ने से परिवार की आय बढ़ेगी। छोटे उत्पादों के जरिए अलग पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि और समूह की अध्यक्ष लालमती ने भी प्रोत्साहित किया। कहा कि समूह के नाम पर मिले धन को बहुत से बहनें दूसरे कार्यों में खर्च कर देती हैं, जो कि ठीक नहीं है। धन से धन कमाया जाता है। उद्यम करने के बाद मिले धन से परिवार की बेहतरी में खर्च किया जा सकता है। इस अवसर पर अपराजिता मुहिम में ग्राम पंचायत के छह समूहों की महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं का कहना था कि छोटे उद्यम कर आज घर की माली हालत को सुदृढ़ कर चुकी हैं।
कार्यक्रम के दौरान 75 महिलाओं ने शपथपत्र भर का अपराजिता अभियान से खुद को जोड़ा। इस दौरान लोकसभा चुनाव में बूथ पर कुछ युवकों की ओर से जबरन वोटिंग का विरोध करने वाली और मनबढ़ों को साहसपूर्वक बूथ से बाहर का रास्ता दिखाने वाली लालमती देवी और लालमती को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान चांदनी, प्रमिला, उर्मिला, सुशील मिश्र, कल्लन यादव, रामजग, सत्येंद्र पाल, रोशन पाल, अमन यादव, वकील चौधरी, गंगापाल, उमेश, हरीराम आदि लोग उपस्थित रहे।
-----------------------------------------
कार्यक्रम से बहुमूल्य जानकारी मिली: कंचन
परसांव गांव के कंचन का कहना है कि महिलाओं के लिए अपराजिता मुहिम वास्तव में सशक्तिकरण में सहायक है। ऐसे कार्यक्रम गांवों में होने चाहिए। अतिथियों ने जो जानकारी दी उससे गरीब घर की महिलाएं खुद परिवार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
----------------------------------------
आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर अमल जरूरी : लालमती
ग्राम पंचायत में समूह संचालिका लालमती का कहना है कि कार्यक्रमों से ही लोगों को जानकारी होती है। सूचनाएं पढ़ने से नहीं। जिस तरह से घर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की जानकारी दी गई उस पर सभी को अमल करना चाहिए। अमर उजाला की इस पहल की सराहना करती हूं।
--------------------------
समस्याएं हैं तो समाधान भी: किरन
परसांव गांव की किरन कहती हैं कि महिलाओं को परिवार का सपोर्ट मिलना जरूरी है। समूह की कई महिलाएं समस्याओं में आकर रकम ही खर्च कर दीं। यदि समाधान तलाशतीं तो दूसरे के सामने हाथ फैलाने की जरूरत न पड़ती। इसका कारण सिर्फ जागरूकता में कमी है।
विज्ञापन

--------------------------------------------------
हम किसी से कम नहीं: सुनीता
गांव की सुनीता का कहना है कि महिला यदि ठान लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। छोटे छोटे उद्यम से अपनी घर गृहस्थी संवार सकती हैं। इस कार्यक्रम में जिस प्रकार से महिलाओं के सशक्तिकरण के बारे में बताया गया वह हर दृष्टि से परिवार के उत्थान में सहायक है। अमर उजाला इसके लिए बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें