फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाने वाले हर्षित, न पाने वाले किसान कोस रहे लेखपाल को

विज्ञापन
Farmer
विज्ञापन
कप्तानगंज। दूसरी बार देश की कमान संभालते ही प्रधानमंत्री मोदी ने पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों की खुशियां बढ़ा दी हैं। किसान सम्मान निधि योजना का दायरा बढ़ाते सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना देने के प्रस्ताव को मंजूरी से किसानों में खुशी है। आम चुनावों में घोषणापत्र में भाजपा ने सभी किसानों को इस योजना के दायरे में लाने का वादा किया था। किसानों को आर्थिक मदद की इस योजना से खाद, बीज का संकट भी हट गया है।
विज्ञापन


नकटीदेई गांव के किसान रामकेश का कहना है कि सरकार की इस योजना से हम किसानों को एक बड़ा सहयोग मिला है। जिससे हम समय फसलों की बुआई व कटाई कर सकें। पटखौली गांव की किसान राजबहादुर चौधरी ने कहा कि इस योजना से हम किसानों की समस्या का समाधान हो रहा है। रजिस्ट्रेशन कराने के कुछ ही दिन बाद खाते में दो किस्त में 4000 रुपये आ गए। जिससे हमने सिंचाई बुआई खाद की व्यवस्था समय से कर ली। सरकार से योजना की धनराशि बढ़ाने की मांग की है। महुआरी (नरोत्तमपुर) गांव के बाहु प्रसाद का कहना है कि सरकार किसानों के लिए योजनाएं तो चलती है पर उसका लाभ पूरा किसानों को नहीं मिल पाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को लेखपाल को दिया था। लेखपाल ने रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो सौ रुपये भी लिए थे। अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। नरोत्तमपुर के फागू ने बताया कि सरकार की योजना तो सही है पर हम जैसे गरीब किसानों को उसका लाभ नहीं मिला क्योंकि रजिस्ट्रेशन कराते समय कुछ समस्या आई थी। खतौनी लेखपाल ने ली थी लेकिन आज तक योजना की रकम खाते में नहीं पहुंची। कई बार कहा लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें