फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरवा हवा चली तो लुढ़का पारा 15 जून तक आंधी और बूंदाबांदी

विज्ञापन
गर्मी से निजात पाने के लिए लाोग गमछा ओढ़कर निकला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पुरवा हवा से पारा लुढ़कने लगा है। 29 मई को जहां जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं रविवार यह 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि शाम होते ही आर्द्रता बढ़ने से थोड़ी उमस महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि आने वाले पांच दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठकर आ रही पुरवा हवाएं भरपूर नमी लेकर आ रही हैं। जिससे तीन जून से 15 जून के बीच पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और मध्य व पूर्वी यूपी में बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान आंधी जैसी स्थिति भी बन सकती है। 15 जून के बाद बार फिर गर्मी बढ़ेगी। पहले से ही मानसून देर से पहुंचने की भविष्यवादी के अनुरूप ही मौसम के तेवर दिख रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें