फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बों में सफाई व्यवस्था धराशायी, भगवान भरोसे गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बों में गंदगी के अंबार, सड़कों पर जलभराव
विज्ञापन

फोटो
- तमाम प्रयास के बाद सफाई व्यवस्था नहंी सुधर रही
- पॉलीथिन से अटी नालियां, गंदे पानी का हो रहा सड़कों पर बहाव
अमर उजाला ब्यूरो
परशुरामपुर। सरकार के तमाम प्रयास के बाद भी गांव तथा कस्बों की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते गांव हो या कस्बा गंदगी से पटे पड़े हैं। परशुरामपुर का भी बेहाल है। ब्लॉक मुख्यालय, थाना, बैंक, इंटर कॉलेज तथा डिग्री कॉलेज होने के बाद भी परशुरामपुर कस्बे की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।
परशुरामपुर कस्बे में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर कई तरह की बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। आलम यह है कि परशुरामपुर बाजार के दुर्गा मंदिर के सामने कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इसकी दुर्गंध से श्रद्धालुओं का इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शशिकांत उपाध्याय, योगेश पाठक, सुरेश गुप्ता, बबलू गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, अमित मौर्य सहित तमाम लोगों का कहना है कि बाजार की अर्द्ध निर्मित नाली कूड़े तथा पॉलीथिन से अटी पड़ी है। इसके चलते गंदा पानी सड़कों पर निकल रहा है। जलभराव के चलते मच्छरों का बसेरा हो गया है। इससे कई बीमारियां पनपने का खतरा पैदा हो रहा है।
विज्ञापन

परशुरामपुर के बीडीओ रामरेखा सरोज ने कहा कि चुनावी व्यस्तता के चलते साफ-सफाई में समस्या आ रही है। जांच कराकर बाजार की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। साथ ही लापरवाह सफाई कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें