फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बदली रोडवेज की सूरत, सुविधाएं भी बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में गंदगी का अंबार, सुविधाएं बदहाल
विज्ञापन


फोटो-
- सांसद निधि से लगा वाटर कूलर महीनों से खराब
- महिला प्रतीक्षालय खंडहर में हुआ तब्दील

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर का रोडवेज डिपो की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। एक तरफ डिपो पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। तो दूसरी गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आलम यह है कि इस भीषण गर्मी में यात्रियों को यहां शीतल पेयजल तक मयस्सर नहीं है।
रविवार को रोडवेज डिपो की पड़ताल में यात्री सुविधाओं की कलई खुल गई। परिसर में जहां गड्ढे बन गए हैं। तो दूसरी तरफ यात्री छाजन में दो पंखों में से महज एक ही चल रहा था। सांसद निधि से लगा वाटर कूलर महीनों से खराब पड़ा है। सुरक्षा दरवाजा भी टूटा हुआ है। पेयजल के लिए लगी टोटियों के इर्द-गिर्द इतनी गंदगी है कि लोग पानी पीने से परहेज करते हैं। हैंड पंप का भी यही हाल है। यहां भी गंदगी का बसेरा है। जहां तहां बिखरे कूड़े परिसर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। पूछताछ कार्यालय के भीतर कुर्सियां टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

-----
महिला प्रतीक्षालय का बुरा हाल
- डिपो परिसर में महिलाओं के लिए बना अलग प्रतीक्षालय भवन भी खंडहर हो चुका है। डिपो परिसर की सफाई के लिए चार कर्मियों की तैनाती सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से की गई है। बावजूद इसके सफाई का काम रामभरोसे है।
विज्ञापन

----
अधिकारी की सुनिए
- रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह कहते हैं कि जल्द ही यह डिपो नए रूप में नजर आएगा। यात्री सुविधाओं को लेकर कई कार्य कराए जाने हैं। भवन आदि काफी पुराने हैं। इसके बारे में मुख्यालय को जानकारी दी गई है। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें