फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर कलवारी बंधा पहुंचे डीएम, जांचे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- मौके पर ड्रेजिंग कार्य होते मिला
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सरयू नदी पर स्थित रामपुर कलवारी व कटरिया चांदपुर बंधे का निरीक्षण शनिवार को डीएम डा. राजशेखर को किया। उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। यहां मौके पर ड्रेजिंग कार्य होते पाया गया, जबकि नदी पर बनाए गए चैनल भी चलते मिले।
विज्ञापन

दोपहर बाद डीएम मय दलबल सबसे पहले रामपुर कलवारी बंधे पर पहुंचे। यहां उन्होंने तीस किमी में बंधे पर कराए गए कार्य का निरीक्षण किया। यहां नव निर्मित चैनल संचालित होते पाए गए। नदी की बांयी ओर बंधा बनाया जा रहा था। अधीक्षण अभियंता कानपुर नवीन कपूर ने डीएम को बताया कि ड्रेजिंग का कार्य इस प्रकार कराया जा रहा है जिससे बंधे पर पानी का दबाव कम रहे। नदी में अपस्ट्रीम में और ऊंचा बंधा बनाया जाएगा जिससे वर्षा के समय इसका लाभ मिल सके। इसके बाद डीएम शेरवा घाट पहुंचे। यहां नव निर्मित में से तीन चैनल संचालित होते पाए गए। बैथी मैट्रिक के आधार पर किए गए सर्वे के अनुसार नदी की औसत गहराई 1.50 मीटर से तीन मीटर किया जा चुका है। यहां बंधा बनाने का कार्य प्रगति पर पाया गया। इस मौके पर एक्सईएन टीएन सिंह, पंकज वर्मा, सहायक अभियंता एसएन सिंह, जीएन शुक्ल व एसपी सिंह के अलावा सिंचाई विभाग के विभिन्न खंडों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें