फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका: कार्यालय में मनमाने ढंग से लग रही हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय में मनमाने ढंग से लग रही हाजिरी
स्वच्छता का हाल यह कि दीवारें पान की पीकों से लाल
सुबह 10:30 बजे तक कई कर्मचारी नहीं पहुंचे दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए हैं कि दिन में नौ बजे से 11 बजे तक अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित होकर जन सुनवाई व समस्या का निस्तारण करें। लेकिन नगर पालिका परिषद में शासन की मंशा पर जिम्मेदार पानी फेर रहे हैं। यहां न तो आने का कोई समय है और न ही जाने का। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक का यही हाल है। जबकि इस दफ्तर में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाए जाने की व्यवस्था है।
शनिवार सुबह 10:30 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय की पड़ताल में बहुत कुछ देखने को मिला। अधिकारियों के कमरे खुले जरूर थे लेकिन कुर्सियां खाली ही रही हैं। रोकड़िया व नगर पालिका अध्यक्ष के कक्ष में ताला लगा हुआ था। यही नहीं आधे से अधिक कर्मी नदारद थे। पूछने पर पता चला कि सुबह का समय है, लोग आते ही होंगे। वहीं, पालिका बिजली अनुभाग में प्रकाश निरीक्षक की कुर्सी खाली थी और कुछ कर्मचारी आपस में बैठ कर बात कर रहे थे। इस अनुभाग में टूटी कुर्सियों व कबाड़ का ढेर लगा हुआ है। यह भवन मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहा है। इस संबंध में नौ बजे उपस्थिति व कार्यालय की सफाई व्यवस्था को लेकर ईओ नगर पालिका डॉ मणिभूषण त्रिपाठी कहते हैं कि वे वार्ड के निरीक्षण पर थे, बॉयोमीट्रिक के माध्यम से कर्मचारियों उपस्थित पर निगरानी रखी जाती हैं। कार्यालय को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दीवारें पान की पीकों से हैं लाल
स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका की रैंकिंग भले ही बढ़ गई हो, लेकिन पालिका कार्यालय में चिराग तले अंधेरा है। भीतर की दीवारें पान की पीकों से लाल हो चुकी हैं। यही नहीं प्रसाधन की स्थिति बद से बदतर है। लोग इनका प्रयोग करने से परहेज करते हैं। पेयजल के लिए लगे आरओ सिस्टम के करीब इस कदर गंदगी है कि लोग यहां से पानी लेने से बचते हैं। इसके भी इर्द-गिर्द पान की पीकों ने अपनी जगह बनाई हुई है। लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। कार्यालय के मुख्य द्वारा के बगल गमलों तक को नहीं छोड़ा गया है। यहां भी पान की पीकों का बोलबाला है।
विज्ञापन


टूट गया है पालिका का पिछला द्वार
पालिका कार्यालय को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पूरब व पश्चिम साइड में दो द्वार बने हुए हैं, जिनमें से दूसरा द्वार टूट गया है। लोगों ने बताया कि कान्हा हाउस का काम चल रहा था। उस समय एक क्रेन गेट के नीचे से गुजरा और द्वार टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें