फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलों के जिला अध्यक्षों ने जनता का निर्णय स्वीकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दलों के जिलाध्यक्षों ने जनता का निर्णय स्वीकारा
विज्ञापन

पदाधिकारियों की बैठक में की जाएगी समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव नतीजों में भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी को जनता ने दोबारा अपना सांसद चुना है। मतगणना के परिणामों को लेकर भाजपा में खुशी है तो अन्य प्रत्याशियों में निराशा। लेकिन सभी ने जनता का निर्णय शिरोधार्य किया है। राजनीतिक दलों के अध्यक्षों ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में समीक्षा की जाएगी।
गठबंधन में शामिल समाजवादी जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि पूरे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने मेहनत की। बेहतर परिणाम का प्रयास किया है। अपनी योजनाओं को ले जाने में सफल भी रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं चूक रही ही होगी कि जीत भाजपा खेमे में गई। जनता का निर्णय है। अंतत: जीत-हार तो वही तय करती है। बसपा जिलाध्यक्ष प्रेम सागर कहते हैं कि समीक्षा कर चूक के कारणों को पता लगाया जाएगा। कहते हैं कि हमने जीत की लड़ाई लड़ी और हमें मजबूत जनमत भी मिला है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय कहते हैं जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है। जो हमें स्वीकार है। कहा कि हम अपनी गलतियों की समीक्षा करेंगे। अपनी बात जनता तक पहुंचाने में हो सकता है। कोई कमी रह गई हो। फिर भी हमारे प्रत्याशी ने संपर्क में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाकर गहन समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि जनता ने विश्वास कायम रखा है। यह केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कार्यक्रमों की जीत है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास मूलमंत्र पर कार्य करती है। यह जनता भी समझ रही है। इतनी बड़ी जीत ने उत्साह बढ़ाया है। हम जनता की सेवा कर आभार प्रकट करेंगे। बस्ती जिले को नए मुकाम तक पहुंचाने का संकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें