फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादे लिबास में पुलिस की पल-पल पर पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

सादे लिबास में पुलिस की पल-पल पर पैनी नजर
शहर से लेकर गांव व कस्बों तक में फैले पुलिस जवान
24 मई तक माहौल पर पुलिस की रहेगी सख्त निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान और बाद के माहौल में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार पहले से हटकर अलग प्रबंध किया है। पीएसी और केंद्रीय बलों के अलावा सिविल पुलिस के जवानों को शहर से लेकर गांव व कस्बों तक सादे लिबास में तैनात किया गया है। जो परिणाम के बाद के माहौल पर पैनी नजर रखेंगे। 24 मई की आधी रात तक सख्त निगरानी रहेगी। प्रत्येक एसओ के साथ एक कैमरा मैन रहेगा जो किसी भी भीड़ या अवांछनीय गतिविधि की वीडियो रिकार्डिंग करेगा।
एसपी पंकज कुमार ने बताया कि धारा 144 लागू है, जिसका सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। मतगणना स्थल के आसपास के दौ सौ मीटर के दायरे में किसी को भी भीड़ जुटाने की इजाजत नहीं होगी। हाईवे पर आवागमन भी बना रहेगा। इसकी दोनों लेन से वाहनों के संचालन में बाधा नहीं आने पाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में यह व्यवस्था बनाई जा रही है कि मतगणना समाप्त होने के बाद एक पुलिस टीम एंटी राइट उपकरण से लैस होकर लगातार अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे, जिससे किसी भी तरह की विषम परिस्थिति से निपटा जा सके। मतगणना के बाद बवाल न हो, इसके लिए पुलिस ने खास प्रबंध किया है। रनर और विनर कैंडीडेट को सुरक्षा में घर पहुंचाएगी। यह व्यवस्था तब की जाएगी जब संबंधित उम्मीदवार अथवा समर्थक विवाद होने का खतरा बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने लिया जायजा
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ राजशेखर ने मंडी परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना कक्ष की संरचना, सामग्री प्रबंधन, आवश्यक संसाधन, मतगणना परिसर में प्रवेश की व्यवस्था से लेकर मतगणना संबंधी सावधानियां के बारे में समीक्षा की। मतगणना स्थल के अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा से जुड़े हर पहलू पर पुलिस की कड़ी नजर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें