फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के अलग-अलग प्रबंध,द्वार पर अफसर तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के अलग-अलग प्रबंध, द्वार पर अफसर तैनाती
विज्ञापन

आला अफसर गेट एक से, बाकी को गेट नंबर दो से इंट्री
सीडीओ प्रभारी, एडीएम, सीआरओ, डीडीओ आदि को दिया गया दायित्व
प्रेक्षकों, डीईओ, एडीईओ सहित अफसरों पंडाल में तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मतगणना परिसर में वरिष्ठ अधिकारीगण प्रवेश गेट नं-01 से तथा अन्य संबंधित जिनकी ड्यूटी लगाई है। सिविल अधिकारी गण एवं पत्रकार आदि गेट नंबर 02 से प्रवेश करेंगे। पत्रकारों के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। उप निदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह मीडिया सेंटर एवं प्रेस कक्ष पर उपस्थिति रहेंगे।
जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना प्रेक्षक, पर्यवेक्षक मतगणना माइको ऑब्जर्वर, सहायक, संकलन प्रेक्षक आदि के पंडाल होंगे। जहां सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने सहयोगी टीम के साथ रहेंगे। जिलाधिकारी स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सभी बिंदुओं पर नजर रखेंगे। वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट नंबर 02 पर शुभ नरायन अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, गेट नं. 01 पर परीक्षित नारायण त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी निर्माण निगम, मतगणना पंडाल नीरज कुमार श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी तैनात रहेंगे। विधान सभा हर्रैया अनिल कुमार गुप्ता अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कप्तानंगज विधान सभा में जय प्रकाश अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, विधान सभा रुधौली में रवि शंकर प्रसाद अधिशासी अभियंता यूपी सिडको, विधान सभा बस्ती सदर में डीपी सिंह, उप श्रमायुक्त विधान सभा महादेवा में हरि शंकर प्रसाद, अधिशासी अभियंता गुड़ नियंत्रण की ड्यूटी लगायी गयी है। सारी व्यवस्था/मतगणना परिसर के संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र बनाये गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें