पुलिस ने गायब 154 मोबाइल बरामद करके लोगों को सौपा।
बस्ती। उम्मीद नहीं थी गायब हुआ मेरा मोबाइल फोन मिल जाएगा। लेकिन पुलिस के सर्विलांस सेल ने उसे ढूंढ निकाला। कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया बुधवार को उन 154 लोगों ने व्यक्त की, जिनके गायब हुए मोबाइल फोन उनके हाथ में आ गए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके फोन उनके हवाले किए। एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 19 लाख 21 हजार 500 रुपये है।
नगर थानाक्षेत्र के मन्नू, सैफाबाद कलवारी के शिवा, नगर के करहली के मानिकचंद आदि ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनका फोन मिल गया है। इस सूचना पर बुधवार को सुबह एसपी कार्यालय पहुंच गए। एक-एक करके सभी 154 लोग पहुंचे और एसपी ने सभी को अपने हाथों से उनके फोन सौंपे। एसपी ने बताया कि इन सभी के मोबाइल फोन कहीं न कहीं खो गए थे। उनकी शिकायत मिलने पर सर्विलांस सेल को जांच के लिए निर्देशित किया गया था। उनकी मेहनत का नतीजा रहा कि इतने फोन ढूंढकर निकाले गए।
पुलिस ने गायब 154 मोबाइल बरामद करके लोगों को सौपा।