फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सम्मानित किए गए चार नवाचारी शिक्षक

Thu, 25 May 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
परिषदीय स्कूल के चार शिक्षकों को जीएल बजाज इंस्टीट्यूट गौतमबुद्ध नगर के सभागार में किया गया सम्
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से गौतमबुद्ध नगर में शिक्षण अधिगम प्रयोग पर आधारित पुस्तक नैपुण्य का विमोचन हुआ। इसमें प्रदेश के 111 नवाचारी शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। इनमें बस्ती जिले के चार शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कृत शिक्षकों में हरैया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शुक्ल, रामनगर ब्लाक के छितिरगावां के सहायक अध्यापक हरि कृष्ण उपाध्याय, दुबौलिया ब्लाक के देवारागंगबरार के सहायक अध्यापक अभिषेक त्रिपाठी और दुबौलिया ब्लाक के डिंगरापुर के सहायक अध्यापक दीपक चौधरी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें