फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी बस्ती लोकसभा प्रभारी घोषित

विज्ञापन
बीएसपी लोगो
विज्ञापन
बस्ती। बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गोरखपुर-बस्ती मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज इंदल रामजी ने लोक सभा क्षेत्र बस्ती के प्रभारी के रूप में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी का नाम घोषित किया है। सम्मेलन में सपा के जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को केडीसी स्थित विवाह मंडप परिसर में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री के नाम की घोषणा होते ही मायावती जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। उत्साह बढ़ाते हुए मुख्य जोन इंचार्ज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का काला धन और सबके खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा झूठा निकला। नौजवान, किसान, व्यापारी, पिछड़ा, दलित सब ठगा महसूस कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में जनता इन जुमलों का जवाब देने जा रही है। आरोप लगाया कि ऋण माफी के नाम पर भी किसानों को ठगने का काम किया गया है। नौजवान बेरोजगार होकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी बूथों पर केंद्र और प्रदेश सरकार के काले कारनामों को बताएं।
सपा के जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में जनता का जीन हराम है। सबसे ज्यादा उत्पीड़न नौजवानों और बेरोजगारों का हुआ है। सपा कार्यकर्ता एक-एक वोट सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार को दिलाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

लोकसभा के लिए गठबंधन के घोषित प्रभारी व पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी हैं तब से किसान खाद बीज के लिए लाठियां खा रहे हैं। सरहद पर जवान शहीद हो रहे हैं। पुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए और प्रधानमंत्री राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। वे चुनावी सभाओं में मशगूल हैं। कार्यकर्ताओं से अपील की कि बहन मायावती और अखिलेेश यादव ने किसानों, बेरोजगारों, अल्पसंख्यकों के हित में गठबंधन किया है। ऐसे में गठबंधन के प्रत्याशियों को पूरे प्रदेश में जिताएं। बृजेश कुमार गौतम, राम ललित चौधरी, कृष्ण चंद्र सिंह, समीर चौधरी, आदित्य यादव, सुरेश कुमार गौतम, सीताराम चौहान, संजय गौतम, प्रेम सागर, पवन कुमार, कृपाशंकर एडवोकेट, जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, विपिन शुक्ला, दूधराम, लालचंद्र निषाद, धीरसेन निषाद, अब्दुल मलिक आदि ने सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में बसपा और सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता कल्पनाथ बाबू ने और संचालन बस्ती मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज केके गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें