शहादत को किया नमन, पाक के खिलाफ गुस्सा
जगह-जगह मशाल जुलूस निकालकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पूरे देश में निंदा हो रही है, लोगों में आक्रोश भी हैं। सरकार से इसका बदला लेने की मांग भी कर रहे हैं। जगह-जगह रैलियां निकाली जा रही हैं और भारत के सपूतों की शहादत को नमन भी किया जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चंद्रभानपुर (भितेहरा) में केएन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला व शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बच्चे पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगा रहे थे। रैली चंद्रभानपुर, भितेहरा, आनंदनगर होते हुए गिधार तक गई। राम कुमार गुप्ता, अमरनाथ चौधरी, विजय सिंह यादव, गयाप्रसाद, मायाराम आदि ने रैली में शामिल बच्चों का हौसला बढ़ाया। रैली में मनोज, चंदन, हर्षिता गुप्ता, मोहम्मद हमजा, अयाज खान, अनन्या पांडे, अमन मौर्या, मनीषा प्रबंधक सर्वेश धर द्विवेदी प्रधानाध्यापक चंद्रभान पांडे, विकास सोनी, दुर्गा प्रसाद प्रजापति, सविता शुक्ला, चंदा पांडेय, खुशबू पांडेय, नन्दनी, पूजा चौरसिया आदि मौजूद रहे। बरगदवा चौराहे पर हियुवा की ओर से आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पांडे ने सरकार से धारा 370 खत्म करने की मांग की। इस दौरान गौरव पांडे, अंगद यादव, वैभव पांडे, रामस्वरूप चौधरी, अजय कुमार गौतम, हरिप्रसाद चौधरी, संदीप यादव, ऋषि पांडे, दिवाकर पांडे, शुभम, चंद्रभान चौधरी, विजय कुमार चौधरी, राज कुमार शुक्ल, राजेश चौधरी, रामजेश आदि मौजूद रहे। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार चंद्रिका प्रसाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने नगर बाजार में रैली निकालकर पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। बच्चों ने नगर राज्य के राजा उदय प्रताप नारायण बहादुर सिंह की शहीद स्थली राजकोट दुर्गा मंदिर पर कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शिवानी, नरेंद्र, मंजू श्रीवास्तव, किरन, शीला, रूखशार, मो. कलीम, सलमा खातून, मो. आसिफ, इकरा फातमा, अनिल श्रीवास्तव, राजीव मौर्य, मेहता अहमद, शिवांगी कसौधन, जीनत प्रवीन आदि मौजूद रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार श्यामसुंदर बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पदयात्रा निकालकर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य सरोज गुप्ता व पुष्पा वर्मा की अगुवाई में छात्राओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर से होकर, सुर्ती हट्टा ,सब्जी मंडी विजय नगर चौराहा पहुंची। इस दौरान प्रबंधक अमरचंद प्रधान, आकांक्षा वर्मा, विवेक पांडे, शिफा, प्रिया, आरती, शालू, शालनी, अरविंद सिंह, अमन शुक्ला, अनवर अली आदि मौजूद रहे। मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय बाजार में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मशाल जुलूस निकाला। जिला पंचायत सदस्य हृदय राम चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधान, बीडीसी सहित दुकानदारों ने शहीद सैनिकों के प्रति संवेदना प्रकट की। इस दौरान प्रधान इम्तियाज अहमद, रामतौल, कुतुबुल्लाह, अब्दुल जब्बार अली, इमाम अली, नूरानी, असहदुल्लाह, डॉ रघुपति वर्मा, बलराम चौधर, डॉ अरविंद उपाध्याय, राम संवारे, उमेश चौधरी, केदार चौधरी, अब्दुल वासिद, जिगर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, बहादुरपुर के भुवनपुर में आरपी साइंस एकेडमी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुधीर कुमार पांडेय, अविनाश आदि मौजूद रहे।