शहर से गांव तक पुलवामा की घटना से धधक रहा आक्रोश
जगह जगह कैंडल मार्च, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ जलाया पुतला
अमर उजाला ब्यूूरो
बस्ती। पुलवामा के अवंतीपोरा में हुई घटना की चिंगारी शहर से गांव तक पहुंच कर आक्रोश की ज्वाला में तब्दील हो गई है। मंगलवार को हुई आतंकी मुठभेड़ और 14 फरवरी की घटना में शहीदों को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पाक प्रधानमंत्री और आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार पैकोलिया बरुवार के ग्रामीणों ने तिरंगा झंडा लेकर पैकोलिया तिराहे पाक के खिलाफ नारेबाजी की, इसके बाद सेमरा गांव तक जुलूस निकाला। इस मौके पर भाजपा नेेत्री ममता पांडेय, शशांक सिंह, शिवम सिंह, आलोक यादव, बलवंत सिंह, राजन कन्नौजिया, हर्ष सिंह, रजनीकांत यादव आदि मौजूद रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हलुवा बाजार व स्थानीय कस्बे में कैं डल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि सभा की गई। हलुवा बाजार में कैंडल मार्च प्रेमचंद्र सोनी की अगुवाई में निकली। यहां लोगों की आंखे शहीदों की याद में भर आईं। इस मौके पर राकेश चौधरी, राजकुमार वर्मा, अजीत यादव, बब्बू चौधरी, कल्लू चौधरी, राम सजीवन वर्मा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में नगर पंचायत बभनान में कैंडल मार्च राधेश्याम कमलापुरी की अगुवाई में निकाला गया जो स्टेशन चौराहा, विजय नगर, मारोठिया बाजार, सोसायटी रोड, हरैया चौराहा, मेन चौक से होकर चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचा। यहां श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर राजेश कमलापुरी, प्रबल मालानी, रामफेर गुप्ता, श्याम बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
गौर प्रतिनिधि के अनुसार गोनहा चौराहे पर बुद्धिराम वर्मा व पवन वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकाल पाकिस्तान प्रधानमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। दूसरी ओर तेनुआ चौराहे पर सपा नेता गुड्डू खान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए पाक प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। एचएलबी इंटर कॉलेज हलुआ बाजार में प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने पुलवामा हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए कैंडल मार्च निकाला।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित हनुमानगढ़ी पर दुर्गेश भारतवंशी के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शहीदों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय बीज भंडार परिसर में दो मिनट का मौन रखकर लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर क्रांति पटेल, धनपत सिंह, अमरदेव सिंह, सूर्य प्रकाश पांडेय, प्रदीप मोदनवाल, वीरेंद्र ओझा आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पाक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने पाक प्रधानमंत्री व आतंकवाद का पुतला फूंका। इसी क्रम में पिपरा गौतम मे बडी दुर्गा मंदिर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर राजवंत सिंह, सूरज सिंह, अक्षित सिंह, घनश्याम सिंह, राधेश्याम सिंह, अखिलेन्द्र बहादुर सिंह, हाकिम सिंह, आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में आदर्श पब्लिक स्कूल खडौआ के छात्र छात्राओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली। यहां दिलशाद खान, धर्मेश, हरि पाल, उदयभान, भूपेन्द्र, दिनेश व संतराम आदि मौजूद रहे। पुरैना चौराहे पर शहीदो की याद में ग्रामीणों ने रैली निकाली इस मौके पर अभिषेक शुक्ला, कन्हैया लाल तिवारी, अंकित तिवारी, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे। ओठघनपुर में ग्रामीणों ने पाकिस्तान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए तथा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। बाद में पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार देर शाम सहारा इंडिया परिवार ने शाखा कार्यालय लालगंज से कैंडल मार्च निकाल मनवर कुवानो के संगम तट पर पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा की।
महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार एनएचएआई की ओर से अमर शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा की।सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा व टोल मैनेजर हरिकेश मिश्रा ने आतंकवाद से लड़ने को सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस मौके पर पीडी विजय संचेती, डीजीएम सिविल नंद किशोर अकोटकर, टोल मैनेजर बनडु हिरावले, हरिकेश मिश्रा, इन्द्र भूषण तिवारी, सुमित भंडारी, राजेश श्रीवास्तव, एपी सिंह, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इधर क्षेत्र के युवाओं ने ओझागंज बाजार में राजकुमार चौधरी की अगुवाई में आतंकवाद का पुतला जलाया। रैली भी निकाली। हर्रेया ब्लॉक के कोदई में गांव के तिराहे पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसके बाद अभिषेक उर्फ मोनू उपाध्याय के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला।
खाद्य विभाग के कर्मियों व अधिकारियों ने दिया एक दिन का वेतन
शहीद परिवारों को संबल देने के लिए जहां सरकार से लेकर आम जन तक तमाम सहयोग में जुटा है वहीं खाद्य विभाग के विपणन शाखा के कर्मियों व अधिकारियों ने शहीद परिवारों की सहायता के लिए एक दिन का वेतन दिया है। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने यह जानकारी दी है। कहा है कि जो देश के लिए सर्वस्व लुटा दिए। उनके लिए हर कुर्बानी को सभी को तैयार रहना चाहिए।
फोटो
रामनगर में बच्चे लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
भानपुर। पुलवामा के फिदायीन हमले में शहीद जवानों को रामनगर गांव के बच्चों ने श्रद्धांजलि दी। गांव से ब्लाक तक हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर प्रमोद पाण्डेय, राम उग्रह मौर्य, आशीष गौड़, विवेक, अनिल, राम जतन यादव, कन्हैया यादव, मोहम्मद अशरफ, संजूर अहमद, कृष्ण कुमार मौर्य, सुरेश कुमार, मगन, पवन कुमार, किशन पाठक, जीतेन्द्र यादव, भीम यादव, अनवर अब्बास, शिव कुमार गिरी, शैलेष पाण्डेय, विमल श्रीवास्तव, उदय चन्द्र, सन्नी सोनी, घमालू खां, सुभम, सुनील कुमार, भीम यादव शामिल रहे।