फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनेकता में एकता का संदेश देती वैदिक संस्कृति

Thu, 29 Nov 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
शौर्य प्रदर्शन करतीं आर्य वीर दल की वीरांगनाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। वैदिक संस्कृति अनेकता में एकता का संदेश देती है। आर्य किसी जाति का वाचक नहीं बल्कि श्रेष्ठता का सूचक है। ध्वज को फहरा कर आर्य अपने उत्साह और स्वत्रंतता का उद्घोष करते हैं। ताकि हमारा मानसिक स्तर ऊंचा रहे। पूरे समाज की प्रसन्नता चाहते हुए ओम ध्वजा फहराया जाता है।
विज्ञापन

उक्त बाते आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 46वें वार्षिकोत्सव में ध्वजारोहण करते हुए महावीर मुमुक्षु ने कही। इससे पश्चात कार्यक्रम स्थल से एक विशाल शोभा यात्रा पुरानी बस्ती क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जिसका जगह-जगह राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, शंकर जायसवाल, अजीत कसौधन, विनोद कुमार, आनन्द स्वरूप आर्य ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में जिले के विभिन्न आर्य समाजों के अलावा हिन्दू युवा वाहिनी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद, पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान आदि प्रमुख संगठनों ने हिस्सा लिया। आचार्य शैलेन्द्र, बहन अलका शास्त्री, पं. राम मगन आर्य ने लोगों को चार दिवसीय महोत्सव की सूचना दी।
दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में आर्य वीर, वीरांगनाओं ने शौर्य प्रदर्शन किया। दिनेश शास्त्री एवं देवव्रत आर्य के नेतृत्व में बच्चों ने सर्वांग सुंदर व्यायाम, लाठी, जूडो, नानचक्र, गोला आदि का प्रदर्शन कर वैदिक संस्कृति की रक्षात्मक प्रक्रिया के दर्शन कराये।
विज्ञापन

संयोजक आदित्य नारायण गिरि व आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि वेद सब सत्य विद्याओं की पुस्तक है। वेद का पढ़ना पढ़ाना और सुनना सुनना आर्यों का परम धर्म है।
इस मौके पर गरुणाध्वज पांडेय, पंकज त्रिपाठी, हीरालाल आर्य, राधेश्याम आर्य, घनश्याम आर्य, उदय प्रताप सिंह, इमरान अली, अरुण कुमार, अजय आर्य, अंकिता गुप्ता, पारो कुमारी, उपेन्द्र आर्य, विश्वनाथ प्रसाद, प्रमोद आर्य, अजय आर्य, भागवत बरनवाल, विकास बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें