फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंचितों की लड़ाई लड़ेगा सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल

Sat, 06 Oct 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। परिवर्तन यात्रा में गोरखपुर जा रहे सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव के स्वागत में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिलाध्यक्ष रामकेवल यादव के नेतृत्व में बड़ेवन चौराहे पर भीड़ से शिवपाल सिंह यादव गदगद हो गए। कहा कि सेक्युलर मोर्चा गरीब, वंचितों, अल्पसंख्यकों व पिछड़ों के साथ मुख्य धारा से वंचित लोगों के हितों की लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन

सपा पर हमलावर हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी अपने मूल लक्ष्य से भटक गई है। ऐसे में अपमानित होकर सपा में रहने का कोई औचित्य नहीं है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी ताकत से जुटें, जिससे गरीबों की आवाज कमजोर न पड़े। जिलाध्यक्ष रामकेवल ने कहा कि जिस उत्साह से कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं, निश्चित तौर पर मोर्चा शिवपाल के नेतृत्व में ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
कार्यक्रम को एबादुल हक, डॉ. अजय पांडेय, सुरेश यादव, इरफान मलिक, बाबूराम निषाद, कुंवर बृजेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रसाद, विजय यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर दुर्गेश यादव, रजवंत यादव, रामवृक्ष यादव, घुर्री यादव, कपिलदेव यादव, हीरा लाल यादव, हरिलाल, सूर्यमणि, तुफेल अहमद, हकीकुल्लाह और निसार अहमद आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी कस्बे में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव का सूर्यमणि यादव के नेतृत्व में लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवपाल सिंह यादव गोरखपुर जा रहे थे। दोपहर 12 उनका काफिला छावनी पहुंचा। छावनी में शहीद स्मारक पर पहुंच शिवपाल ने शहीदों को नमन किया। इस मौके पर हरीलाल यादव, शेर बहादुर यादव, ओमप्रकाश सिंह, जय किशन यादव, राम दुलारे यादव, राम करन यादव, ठाकुर प्रसाद वर्मा और अशोक कुमार यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें