फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की महापौर का गृह जनपद में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लखनऊ की महापौर का गृह जनपद में स्वागत
महापौर बनने के बाद पहली बार घर आईं संयुक्ता
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया शुक्रवार को अपने पैतृक निवास पहुंचीं। महापौर बनने के बाद पहली बार यहां आईं संयुक्ता का शहर की सीमा मूड़घाट चौराहे पर उनके परिवार व शहर के लोगों ने स्वागत किया। अब शनिवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित बालाजी प्रकाश होटल सभागार में समारोहपूर्वक उन्हें विदाई दी जाएगी।
विज्ञापन

मूड़घाट चौराहे पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजित चौबे, विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा, महिला मोर्चा, विश्व हिंदू परिषद, हिन्दू युवा वाहिनी, युवा मोर्चा, आरएसएस, लायंस क्लब, युवा मोर्चा, पंजाबी- खत्री समाज के लोगों ने आरती व फूल माला से स्वागत किया। स्वागत के बाद उनका काफिला उनके पैतृक निवास गया, जहां उन्होंने अपनी 93 वर्षीय मां अनसूईया गिरोत्रा से आशीर्वाद लिया। उल्लेेखनीय है कि लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया की शिक्षा-दीक्षा और पालन-पोषण शहर के पुरानी बस्ती में हुआ। उन्होंने जीजीआईसी से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद किसान पीजी कॉलेज ने स्नातक व गोरखपुर विश्वविद्यालय से परास्नातक की डिग्री हासिल कीं। स्वागत समारोह में परिवार की अचला गिरोत्रा, अरुण गिरोत्रा, अंजना गिरोत्रा, संजीव, अजय, अरुण, अनूप अरोरा, विवेक गिरोत्रा और आरएसएस के विभाग संघचालक नरेंद्र भाटिया, पूनम भाटिया, योग्या मेहरोत्रा, अनूप भाटिया, मधु, तब्बू, पिंकू, सुरेश खत्री, कमल राजपाल, महेश राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें