फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में उफान, आबादी की ओर बढ़ी नदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सरयू में उफान, आबादी की ओर बढ़ी नदी
खतरे से नौ सेंटीमीटर ऊपर बह रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। बारिश के चलते सरयू नदी खतरे का निशान पार कर 92.820 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती आबादी वाले इलाकों की ओर पानी फिर से बढ़ने लगा है।
केशवपुर गांव में नदी का पानी पहुंच गया है। जबकि बाघानाला और भरथापुर के पास कटान चल रही है। गांव और नदी के बीच बहुत ही कम दूरी बची है। अगर ऐसे ही कटान होती रही तो जल्द ही बंधे के लिए भी जमीन नहीं मिलेगी। कल्यानपुर में नदी की कटान से ग्रामीण सहमे हैं। प्राथमिक विद्यालय सीतारामपुर से नदी की दूरी जहां एक मीटर बची है, वहीं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्यानपुर पर संकट गहरा गया है। नदी गांव से सट कर बह रही है। तटवर्ती गांव के लोगों ने कहा कि बाढ़ खंड और प्रशासन की अनदेखी के चलते हाईवे समेत दर्जन भर गांवों के लिए संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

कटरिया-चांदपुर तटबंध की सुरक्षा पर जोर
दुबौलिया। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर एक बार फिर तेजी से दबाव बन गया है। कई स्थानों पर बेस बैठने तथा टोप कटकर नदी की धारा में समाने पर नजदीकी गांव के लोग दहशत में हैं। बाढ़ खंड के अधिकारी मजदूरों से बोरे में भरे रोड़े का कैरेट बना कर डलवा रहे हैं। बरसात होने के कारण तटबंध पर फिसलन आ जाने से ट्रैक्टर ट्रॉली से रोड़े आदि पहुंचाने में दिक्कतें हो रही हैं। खलवा गांव के निकट करीब 60 मीटर बेस नदी की धारा में बह गया, जिसके कारण पांच मीटर टोप भी नदी में समा गया। दिलासपुरा में कटान के कारण कृषि योग्य भूमि धारा में समाहित हो रही है। गांव के धीरेन्द्र, अजय, जसवंत सिंह, अंबिका आदि का कहना है कि खेती योग्य जमीन लगातार कट रही है। अधिशासी अभियंता डीके त्रिपाठी ने जायजा लिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने गांव के लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन


भाजपा आपदा प्रकोष्ठ पदाधिकारी पहुंचे
गायघाट। पिपरपाती तटबंध का जायजा लेने भाजपा के बाढ़ एवं आपदा राहत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तारक जायसवाल व सह संयोजक प्रभाकर मणि त्रिपाठी पहुंचे। ठोकर नंबर 13, 14 और 15 के हालत देखकर भड़क गए। आधे से अधिक कट चुके ठोकर नंबर तीन पर कटान को रोकने की सुस्त कार्रवाई तथा दोयम ईंट के प्रयोग पर नाराजगी जताई। कहा कि डीएम, सांसद और महादेवा विधायक को रिपोर्ट देंगे। इस दौरान श्रुति कुमार अग्रहरि, राजीव मिश्र, गोरखनाथ गोस्वामी, विक्की सोनी, अशोक कुमार, संजय चौधरी, राम लौट निषाद आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता पीके पाण्डेय ने बताया कि दो हजार की जगह एक हजार घन मीटर बोल्डर ही मिल सका है। रास्ते में जगह-जगह गड्ढों की वजह से कटान रोकने का सामान पहुंचने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें