फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर भारी पड़ रही है लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

स्वच्छता पर भारी पड़ रही है लापरवाही
कटरा मोहल्ले में फेल हो रही सारी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। केंद्र और प्रदेश सरकार स्वच्छता अभियान को गति देने में भारी-भरकम राशि खर्च कर रही है। नगर पालिका परिषद ने भी विशेष सफाई अभियान छेड़ रखा है लेकिन शहर के कटरा मोहल्ले में कहीं नजर नहीं आता है।
विज्ञापन

आमजन को सहभागी बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली भी आएदिन हो रही लेकिन मोहल्ले के ही कुछ लोग इसमें सहयोग न देकर सफाई कर्मचारियों को ही कोसते रहते हैं। बारिश के मौसम में नाली जाम होने से गंदा पानी अब सड़क पर पसर रहा है। लोग सड़क पर ही कूड़ा भी फेंक रहे हैं। इससे आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मोहल्ले में सरकारी स्कूल के अलावा तीन बड़े निजी स्कूल भी हैं। क्षेत्र की बीनू शर्मा ने बताया कि हम लोगों का रोज इसी मार्ग से आना-जाना रहता है। सड़क पर नाली का पानी रहने से दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। अनीता का कहना है कि बगल में स्कूल है। रोज बच्चे को लेकर आना और जाना बना रहता है। रास्ते भर सड़ांध और गंदे पानी के जमा होने से दुर्गंध आती है। दिक्कतें होती हैं। मोहल्ले के राजेश कहते हैं कि बहुत हद तक हम लोग भी दोषी हैं। घर से निकला कूड़ा सड़क पर फेंकते हैं। छुट्टा पशुओं और तेज हवाओं के चलते यह उड़कर नाली में पड़ जाता है। इसके कारण नाली जाम होने की नौबत बनी रहती है। नाली जाम होगी तो पानी सड़क पर ही पसरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें