फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सेक्रेटरी सस्पेंड, तीन एडीओ को एडवर्स इंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में गांवों को खुले में शौच मुक्त कराने की योजना में लापरवाही उजागर होने पर आठ एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ओडीएफ योजना को लेकर उदासीनता बरतने के आरोप में तीन सेक्रेटरी निलंबित कर दिए गए। इसके साथ ही एक अन्य पंचायत सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्रवाई की जद में तीन एडीओ पंचायत भी आए हैं। पर्यवेक्षण में लापरवाही पाए जाने पर तीनों एडीओ को एडवर्स एंट्री दी गई है। ऐसा नहीं कि कर्मचारियों को केवल दंडित किया गया। बेहतर कार्य के लिए दुबौलिया ब्लॉक के सेक्रेटरी देशराम दिवाकर को प्रशंसा पत्र भी दिया गया। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी कार्रवाई एक साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ की गई है। डीएम ने बताया कि शासन और प्रशासन प्रत्येक गांव को खुले में शौच से मुक्त कराना चाहता है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। आम जन को शौचालय का निर्माण कराने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में आम लोग तो सहयोग कर रहे हैं मगर इस योजना से जुड़े एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी सहयोग नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई की गई। अगर इसके बाद भी कर्मी नहीं सुधरे तो आगे भी इससे बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन पर लापरवाही की गाज
दुबौलिया ब्लॉक के अशोकपुर में तैनात बजरंग, हर्रैया के बेचन सिंह और परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र के दुर्गा प्रसाद का नाम शामिल है। खम्हरिया ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी निशात अफरोज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दायरे में चार एडीओ पंचायत भी आए हैं। इनमें दुबौलिया ब्लॉक में तैनात प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, बनकटी के एडीओ पंचायत रामप्रकाश मिश्र व एडीओ पंचायत परशुरामपुर परमात्मा पांडेय को प्रतिकूल प्रविष्ट दी गई। इतना ही नहीं बहादुरपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत राम मनोहर मिश्र को चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन


प्रतिदिन 770 शौचालय बनेगा
समीक्षा बैठक में निर्णय हुआ कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रति दिन प्रत्येक ब्लॉक में 55 शौचालय का निर्माण होगा। कुल एक दिन में 770 शौचालय बनाए जाएंगे। इसकी समीक्षा के लिए डीएम ने चार तहसीलों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इनमें हर्रैया में आईएएस अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, सदर में एडीएम भगवान शरण, रुधौली में सीआरओ आरडी पांडेय और भानपुर तहसील में डीपीआरओ गोपालजी ओझा को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें