फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली को लेकर मूडाडीहा के लोंगो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसील के ग्राम मूडडीह की महिलाओं और पुरूषों ने एडीएम कार्यालय के बाहर चकबंदी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्घ जमकर नारेबाजी की। काश्तकारों का आरोप है कि चकबंदी के लोग बिना सुविधा शल्क लिए कोई काम नहीं करते। इस विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक गरीब काश्तकारों से अवैध वसूली करने में लगे हुए हैं, जो काश्तकार सुविधा शुल्क नहीं देता उसकी जमीन को इधर से उधर कर दिया जाता है। आरोप लगाया कि एसीओ स्तर पर सबसे अधिक गड़बड़ी की गई, वसूली भी इन्हीं के द्वारा सबसे अधिक की जा रही है। एडीएम भगवान शरण ने सीआरओ एवं डीडीसी को जांचकर कार्रवाई करने को लिखा है।
विज्ञापन

भारी संख्या में विरोध जताने आए योगेंद्र नाथ, राम ललित, हृदय लाल, आरती, शांति, मनिराम, पारसनाथ, राधेश्याम, शोभा और आरिफ सहित अन्य ने बताया कि मूडडीह एक छोटा गांव है, जब गांव में फार्म 23 का वितरण हुआ। तब काश्तकारों को चकबंदी विभाग के गोलमाल का पता चला। बताया कि सबसे अधिक गड़बड़ी एसीओ स्तर पर हुई। खुले आम धन की मांग की जाती है। जो धन नहीं देता उसकी जमीन को काफी दूरी पर गडढ़े और परती में कर दिया जाता है, सड़क की कीमती जमीनों को धन लेकर दे उसके नाम चक काट दिया जाता है। मूल काश्तकारों को हटा कर तमाम धन वाले को उड़ान के रूप में चक बैठा दिया। बताया कि अनियमित चकबंदी से गांव के 70 फीसद काश्तकार से अधिक असंतुष्ट हैं। काश्तकारों ने गांव की चकबंदी को निरस्त करने की मांग की है, कहा कि अगर दुबारा चकबंदी नहीं हुई तो कई गरीब काश्तकार कृषिहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें