बस्ती। तीन साल से अधिक एक ही स्थान पर कार्यरत राजस्व कर्मियों का कार्य क्षेत्र बदलने का क्रम जारी है। 28 लेखपालों की तहसील बदले जाने के बाद मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ. आरडी पांडेय ने छह राजस्व निरीक्षकों का भी तहसील बदलने का आदेश जारी है।
जिन राजस्व निरीक्षकों का तबादला हुआ है, उनमें गोपालजी को बस्ती सदर से हर्रैया, राम सूरज को बस्ती सदर से हर्रैया, महबूब आलम को हर्रैया से भूलेख कार्यालय, राम सुख शर्मा का हर्रैया से बस्ती सदर, जीवेंद्र कुमार का हर्रैया से भानपुर और राघवेंद्र कुमार पांडेय का भूलेख से तहसील हर्रैया किया गया है। इन सभी को तत्काल संबंधित तहसीलों में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।