फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राज्य स्तरीय कबड्डी टीम में 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Thu, 05 Oct 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती के 13 और संतकबीरनगर के दो खिलाड़ियों का हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रयागराज में प्रस्तावित राज्य स्तरीय सब जूनियर बाल कबड्डी प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम हिस्सा लेगी। खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल चार अक्तूबर को क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में हुआ था। इसमें 15 खिलाड़ियों को टीम के लिए चुना गया है।
प्रतियोगिता 11 से 13 अक्तूबर तक प्रयागराज में होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि आठ अक्तूबर को जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित 20 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल लिया गया। इसमें बस्ती के 13 और संतकबीर नगर के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में बस्ती के सूरज, धीरज, रियांस सिंह, आलोक सिंह, नीरज, चंद्र कुमार, चंद्र देव, सूरज मौर्या, रिषभ सिंह और संतकबीरनगर के दीपू कुमार व गौरव यादव का चयन किया गया है। इसके अलावा बस्ती के आदित्य सिंह, आकाश वर्मा व विवेक कुमार को टीम में आरक्षित खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है। टीम 10 अक्तूबर को प्रयागराज जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें