फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले में दो थानाध्यक्ष समेत 15 दरोगा बदले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने निरीक्षक, उपनिरीक्षक और आरक्षियों की तैनाती बड़ा फेरबदल किया है। इसमें पैकोलिया एवं वॉल्टरगंज थानाध्यक्ष भी हटाए गए हैं। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए कुल 23 लोगों को इधर से उधर किया गया है। थानाध्यक्ष वॉल्टरगंज शशांक कुमार सिंह को पुलिस कार्यालय में भेजा गया है। उनकी जगह पर एसपी के पीआरओ सूर्य प्रकाश सिंह को वॉल्टरगंज थानाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिली हैं। जबकि पैकोलिया के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू को प्रभारी रिट सेल बनाया गया है। उनकी जगह पर एसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को पैकोलिया थानेदार की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रभारी चुनाव सेल इंस्पेक्टर संजय कुमार एवं प्रभारी रिट सेल इंस्पेक्टर शशांक शेखर राय को एसपी का पीआरओ नियुक्त किया गया है। थाना नगर में तैनात इंस्पेक्टर कन्हैया लाल मौर्य को अतिरिक्त निरीक्षक कलवारी, पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश को प्रभारी चुनाव एवं इंस्पेक्टर खुर्शीद खां को प्रभारी अंगुष्ठ छाप शाखा की जिम्मेदारी मिली है।
चौकी प्रभारी टिनिच उप निरीक्षक हरिराय को परशुरामपुर और पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक उमेश सिंह को चौकी प्रभारी कुदरहा लालगंज, उपनिरीक्षक विरेंद्र कुमार कुंवर दक्षिण दरवाजा चौकी से टिनिच चौकी प्रभारी, शशिकांत थाना छावनी से सोनूपार चौकी कोतवाली, जयशंकर पांडेय सोनहा से प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा एवं महेंद्र सिंह परशुरामपुर थाने से अपराध शाखा में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा मुख्य आरक्षी लखीचंद गुप्ता, धीरेंद्र यादव एवं सुनील कुमार वॉल्टरगंज से पुलिस लाइन, राघवेंद्र दुबे परशुरामपुर से पुलिस लाइन, सुनील यादव लालगंज से पुलिस लाइन भेजे गए हैं। जबकि आरक्षी लवकुश सिंह परशुरामपुर से पुलिस लाइन, मनोज कुमार पुलिस लाइन से रुधौली और सुमन यादव लालगंज से कोतवाली स्थानांतरित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें