फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की सुरक्षा में आज निकलेगी मां की ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म की सुरक्षा में आज निकलेगी मां की ज्योति
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमगाएगी आध्यात्मिक यात्रा
लाल झंडाधारी घुड़सवार बनेंगे यात्रा के पथ प्रदर्शक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। विजय दशमी पर निकलने वाली मां की ज्योति यात्रा धर्म की सुरक्षा में शुक्रवार को निकलेगी। दूधिया रोशनी में निकलने वाली इस आध्यात्मिक यात्रा के पथ प्रदर्शक लाल झंडाधारी घुड़सवार बनेंगे। जिले के अलावा अन्य जिलों के कलाकार ज्योति यात्रा में अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम के आयोजक कमल सेन ने तैयारियों को लेकर बैठक की और रूपरेखा तय की।
रूपरेखा के मुताबिक इस बार यात्रा की निगरानी ड्रोन कैमरों से होगी। कार्यक्रम का संचालन अजय अज्जू हिंदुस्थानी करेंगे। सह संयोजक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि हर हृदय में जलेगी मां की ज्योति पूरी होगी सबकी मुरादें के संकल्प के साथ निकलने वाली ज्योति यात्रा इस वर्ष गंगा आरती से प्रारंभ होगी। नागपुर से 61 सदस्यीय कलाकार गणपति वंदना करेंगे, जिसका दायित्व आरके पांडेय को दिया गया है। लखनऊ के संजय साहू ग्रुप ज्योति यात्रा को संगीत से संवारेंगे। अनिल कुमार सैनी की टीम यात्रा को फूलों से नहलाएगी। इलाहाबाद की मशहूर दूधिया रोशनी से आध्यात्मिक यात्रा जगमग होगी। पवन कसौधन मथुरा के कार्यक्रम का दायित्व व व्यय वहन करेंगे। सुरक्षा जिम्मेदारी सैंकी, पीयूष व अजय सिंह की होगी। गांधीनगर की गंगा आरती का संयोजन अखिलेश शुक्ला, संजय द्विवेदी, अज्जू हिंदुस्थानी की ओर से किया जाएगा। यात्रा का समापन कंपनी बाग पर महाआरती के साथ होगा।
विज्ञापन



गद्दी संभालते ही गूंजा श्रीराम का जयकारा
दुबौलिया। ब्लॉक के विशेषरगंज में श्री नव दुर्गा पूजा समिति ने सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन राम के राजतिलक की कथा का अमृत पान कराया गया। कथा का श्रवण अवध धाम से पधारीं साध्वी चंद्र कला ने कराया। कथा के समापन पर श्रीराम के राज्याभिषेक का उत्सव धूम धाम से मनाया। राम के गद्दी संभालते ही जयकारों से पंडाल गूंज उठा। इस मौके पर विधायक अजय सिंह, बलवंत सिंह, राजेश सिंह, राजवंत सिंह, रमेश सिंह, अमन, हेमंत, राजकुमार, अंगद, शुभम, कार्तिक, राम बाबू, डब्लू, संजय, गुलाब, हैप्पी मौजूद रहे ।

विजय दशमी तक निशुल्क लगाया शिविर
बस्ती। नवरात्र में शहर के डॉक्टर विवेक सिंह ने मालवीय रोड पर स्थित एसआरएम डेंटल क्लीनिक में निशुल्क शिविर आयोजित कर करीब ढाई सौ मरीजों का इलाज किया। वह कहते हैं कि मरीजों की सेवा धर्म है।

भजन संध्या में गोते लगाते रहे श्रद्धालु
गायघाट। कुदरहा के गायघाट कस्बे मे शारदीय नवरात्र की अष्टमी माता के जगराते में डूब गई। बुधवार की रात भगवती जागरण के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से पंडाल में उपस्थित दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। कलाकार अमरेश पाण्डेय अमृत, सुरेश राजा, पंकज गोस्वामी, प्रभा त्रिपाठी ने मां की गणेश वन्दना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद भजन गायकों ने मेरा बजरंग बाला, चलो बुलावा आया है, निमिया के डारिया मैया, शिरडी वाले साईं बाबा सहित तमाम भक्ति गीत प्रस्तुत किए। गायकों ने ऐसी स्वर लहरी बिखेरी कि माता के भक्त थिरकने लगे। राधाकृष्ण की झांकी व भोलेनाथ का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महादेवा विधायक रवि सोनकर ने माता की आरती उतार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रधान राजेन्द्र प्रसाद लाला, विजय गुप्ता, सुरेश सोनकर, आशीष कसौधन, सोहनलाल मुन्ना, रवि सोनी, नीरज सोनी, श्याम प्रसाद कसौधन सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो
दर्शन के बाद रुधौली विधायक ने लगाई चौपाल
रुधौली। रुधौली विधायक ने बैड़वा समय माता मंदिर में भक्तों को जलपान कराया तो बृहस्पतिवार को दुर्गा पंडालों में पहुंचकर दर्शन भी किया। बृहस्पतिवार को सरघाट देवी मंदिर स्थान पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने माथा टेकने के बाद गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रहीं संगीता प्रताप जायसवाल ने फलाहार वितरण भी कराया। इस दौरान महेंद्र सिंह, महेश सिंह, मनोज सिंह, राजू पाण्डेय, असलम अली, आदित्य दूबे, सुजीत सोनी, गोपाल सिंह, पिन्टू यादव, उमेश गुप्ता, मनोज जैसवाल, चिंता हरण पाण्डेय, जय प्रकाश जायसवाल, राजकुमार चौधरी, राम कुमार शर्मा, नंदलाल गौंड, राम उग्रह जायसवाल, रवि सिंह, मोहम्मद सुलेमान आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें