ीलू मिश्रा मास्टर गेम मे सिल्वर पदक जीतीं।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले की उड़नपरी नीलू ने मलयेशिया में देश का परचम लहराया है। पेनांग में आयोजित एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में 100 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में नीलू मिश्रा ने सिल्वर के साथ मेडल की बोहनी की। पहले स्थान पर हांगकांग का कब्जा रहा। दूसरे और तीसरे स्थान पर भारतीय धाविकाओं ने जीत हासिल की।
वरिष्ठ अधिवक्ता सुदामा प्रसाद मिश्र की बड़ी पुत्री नीलू मिश्र का चयन वाराणसी से 45 प्लस आयु वर्ग में दौड़ प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ। वह प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर दौड़, 80 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। बस्ती की बेटी नीलू अंतरराष्ट्रीय एथलीट होने के साथ-साथ हॉकी संघ वाराणसी की अध्यक्ष, भारत निर्वाचन आयोग वाराणसी की आइकान, स्वच्छ भारत मिशन नगर निगम की ब्रांड अंबेसडर भी हैं। वह उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार और राज्यपाल के मारबेलस पर्सनालिटी ऑफ इंडिया से सम्मानित हो चुकी हैं। ओलंपिक संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलू अब तक 53 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की एकमात्र महिला एथलीट हैं, जिसने फिनलैंड में वर्ष 2009 में आयोजित वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप में भारत के लिए ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता था।