फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने हैंडपंपों पर रिपोर्ट मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने हैंडपंपों पर रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


सोनहा।
क्षेत्र पंचायत सल्टौआ गोपालपुर की ग्राम पंचायत कोठिली में लगे 30 इंडिया मार्क-2 हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। इससे दूषित पानी पीना गांव वालों की मजबूरी बन गई है। शिकायत पर जिम्मेदार ध्यान भी नहीं देते हैं।
विज्ञापन

23 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित होने पर भानपुर के एसडीएम हरिश्चन्द्र सिंह ने संज्ञान में लिया। उन्होंने जलकल विभाग को पत्र लिखकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सभी हैंडपंपों को सही कराने को कहा है। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में नहीं उपलब्ध कराने पर कार्रवाई की बात भी कही है। ग्राम पंचायत कोठिली के लोगों ने ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी, एडीओ, बीडीओ यहां तक स्थानीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल से भी इस बड़ी समस्या के निवारण की मांग की थी। विधायक से कई बार मौखिक भी कहा गया था कि गांव में लगाए गए सभी हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं। मजबूरन उसी को पीना पड़ रहा है। कई लोग जलजनित बीमारियों के शिकार भी हुए लेकिन कहीं और किसी प्रकार से सुनवाई नहीं हुई। गांववालों का कहना है कि जब गांव में कोई घटना हो जाती है तब जाकर अधिकारी, कर्मचारी पहुंचते और आंसुओं को पोछने का काम करते हैं। ग्राम प्रधान बैजनाथ जायसवाल ने बताया कि ओडीएफ गांव है। दूषित जल के बारे में जिला विकास अधिकारी बस्ती को एक पत्र देकर ठीक कराए जाने की मांग की है। साथ ही ओवरहेड टैंक लगवाने की मांग की गई है। हम लोगों को इतना बजट नहीं मिलता कि दूषित पानी के मामले को सुधार कराया जा सके। इस बाबत एसडीएम भानपुर हरिश्चन्द्र सिंह ने कहा कि खबर को संज्ञान में लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में पंचायत विभाग को पत्र लिखा है। कोठिली गांव में हैंडपंपों को सही कराने के निर्देश भी दिए हैं। जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें