फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से गांव तक मां के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। आस्था और विश्वास के साथ मां के नौ स्वरूपों की पूजा से माहौल भक्तिमय हो गया है। कई क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की ओर से जगराता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा पंडालों में शाम से ही भजन कीर्तन में नर-नारी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर, कंपनी बाग, कटरा, आवास-विकास कॉलोनी, पांडेय बाजार, मंगलबाजार, रोडवेज, जिगिना, अस्पताल रोड, ब्लॉक रोड, रौता समेत कई जगहों पर मां के पंडाल सजाए गए हैं। स्थानीय कलाकारों से लेकर बाहर तक भजन गायकों के साथ मोहल्लों में जागरण कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।
सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक देईपार में मां भगवती का भव्य जागरण किया गया। मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की गईं। गायक कलाकार राधिका गोस्वमी, सीमा चौधरी ने ...मेरी बिगड़ी बात बना जा, आ जा वो शेरा वाली..., निबिया की डालियां... आदि भजनों से श्रोताओं को भक्ति सागर में गोते लगवाती रहीं। बीच बीच में श्रद्धालु थिरकते रहे। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि मां भगवती जागरण आस्था का बड़ा महोत्सव है।मां के चरणों की धूल अगर भक्तों को मिल जाए तो मनुष्य धन्य हो जाता है। आयोजक आशीष, मनीष अग्रहरि, शेरू, आकाश, भोला जायसवाल, अवधेश मिश्र, अमित, अनुराग वर्मा, लवकुश आदि लोग सहयोग में रहे।
विज्ञापन

महसो प्रतिनिधि के मुताबिक नव युवक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से महसो पश्चिम टोले में जागरण का आयोजन किया गया। देवकी नंदन श्रीवास्तव गिरीश चंद श्रीवास्तव के पूजन अर्चन के बाद फैजाबाद से आए कलाकर सुनील मिश्रा साजन ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। मनीष सिंह माही केे %चलो बुलवा आया है’....को जैसे ही स्वर दिया पंडाल में भक्त थिरकने लगे।अलका खत्री ने आरती से भक्ति गीतों को स्वर दिया। बाद में राधा-कृष्ण, मां काली, मां वैष्णो की मनोहारी झांकी निकाली गई। कृष्ण सुदामा की झांकी आकर्षण के केंद्र में रही। राकेश श्रीवास्तव, संतोष, विवेक, राहुल, आमोद, दयाशंकर आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें