फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के काम को बेमिसाल बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी सल्टौआ मंडल के जन कल्याण सम्मेलन में जिला प्रभारी अशोक सिंह ने केंद्र की मोदी के तीन साल तो राज्य की योगी सरकार के सौ दिन को बेमिसाल करार दिया। केंद्र सरकार की योजनाओं की फेहरिस्त गिनाईं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश विकास में लिए गए निर्णयों की तारीफ के पुल बांधे।
विज्ञापन

आदर्श इंटर कालेज के मैदान में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीन दयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन उपाध्याय तो संचालन कृपाशंकर श्रीवास्तव ने किया। प्रभारी अजय पाल, आदित्य श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, राजेश द्विवेदी, ओम प्रकाश शुक्ल ने भी संबोधित किया। राजू तिवारी, राज कुमार चौरसिया, राम सूरत, मनोज गौतम, राम निवास गिरी, राम जियावन दूवे, एन के पुरी,भोला जायसवाल, संतोष शुक्ल, सूर्य किशोर शुक्ल, सूर्य प्रकाश चौधरी, हरिश्चन्द मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें